Digit.in

Realme C67 5G: भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme का सबसे पतला Affordable 5G Phone, डिटेल्स

Highlights

रियलमी का यह अपकमिंग फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने पुष्टि की है कि C67 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और यह एक 5G 6nm चिपसेट से लैस होगा।

यह 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला कंपनी की C-सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा।

Realme C67 5G: भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme का सबसे पतला Affordable 5G Phone, डिटेल्स

रियलमी पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार के लिए एक नए 5G फोन टीज़ कर रहा है। आज ब्रांड ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि इस डिवाइस को Realme C67 5G कहा जाएगा और इसे देश में 14 दिसंबर, दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Realme C67 5G Design, Specs 

ब्रांड द्वारा रिलीज़ किए गए आधिकारिक पोस्टर से खुलासा हुआ है कि रियलमी का यह अपकमिंग फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इस डिवाइस के बैक पर एक राउन्ड कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है जिसके अंदर 50MP प्राइमरी कैमरा, एक सेकेंडरी कैमरा और एक LED फ्लैश दिया जा सकता है। 

साथ ही पोस्टर इमेज से यह भी सुझाव मिला है कि इसमें एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। कंपनी ने पुष्टि की है कि C67 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और यह एक 5G 6nm चिपसेट से लैस होगा। 

यह ब्रांड की ओर से C-सीरीज (चैम्पियन-सीरीज) का पहला स्मार्टफोन होगा जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। अफवाहें आ रही हैं कि यह डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस हो सकता है। कंपनी ने इस डिवाइस के बारे में और कोई भी अन्य डिटेल्स साझा नहीं की हैं। 

Realme C67 Price (Expected)

C67 5G को लेकर आ रही अफवाहों के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 12000 से Rs 15000 के बीच रखी जाएगी। उम्मीद है कि डिवाइस 4 GB, 6 GB और 8 GB के रैम वेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगा। ये तीनों वेरिएन्ट्स संभावित तौर पर 128GB स्टोरेज के साथ आएंगे।

इसी बीच, बता दें कि रियलमी 7 दिसंबर को यानि कल अपने और भी दमदार फ्लैगशिप फोन Realme GT 5 Pro को चीन में लॉन्च करने वाला है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles