Netflix vs Prime Video: किसी का कॉन्टेन्ट, तो किसी की क्वालिटी है बेहतर, इस कीमत में आप किसे चुनेंगे?
Prime का मासिक सब्स्क्रिप्शन 299 रुपए में आता है जिसमें प्राइम वीडियोज़, म्यूज़िक और डिलिवरी शामिल है।
Netflix के पास केवल 1500 यूनिक टाइटल हैं।
अमेज़न प्राइम वीडियो के पास केवल HD तक की स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
हम सभी OTT प्लेटफॉर्म्स पर काफी सारा कॉन्टेन्ट देखते हैं। अक्सर हमारा खाने का सारा समय Netflix और Prime देखते हुए बीतता है। इन प्लेटफॉर्म्स ने फिल्में और वेब सीरीज देखना काफी आसान बना दिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि इनमें से कौन बेहतर है? हम जानते हैं कि हर किसी के लिए सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का सब्स्क्रिप्शन खरीदना आसान नहीं होता। लेकिन कई सारे ऑप्शन्स में से चुनना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको इस मुश्किल से निकालने में मदद करेंगे क्योंकि हमने Prime Video और Netflix में से बेहतर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को पहचानने की कोशिश की है।
यहाँ हम प्राइम और नेटफ्लिक्स की कीमतों, कॉन्टेन्ट और स्ट्रीमिंग क्वालिटी के आधार पर इनकी तुलना करेंगे। आइए सबसे पहले इनकी कीमतों के बारे में बात करते हैं।
Netflix vs Prime Video: Price
अगर हम अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स दोनों के बेसिक प्लांस की तुलना करें, तो प्राइम का मासिक सब्स्क्रिप्शन 299 रुपए में आता है जिसमें प्राइम वीडियोज़, म्यूज़िक और डिलिवरी शामिल है। दूसरी ओर नेटफ्लिक्स के बेसिक मंथली सब्स्क्रिप्शन की कीमत 199 रुपए है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स के पास केवल मोबाइल एक्सेस का ऑप्शन भी है जिसकी कीमत 149 रुपए है।
Content
अब बात करें कॉन्टेन्ट की, तो इस क्राइटीरिया में इन दोनों प्लेटफॉर्म्स की तुलना करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खैर, अमेज़न प्राइम वीडियो के पास एक बहुत बड़ी लाइब्रेरी है जिसमें 2400 फिल्में और 2100 टीवी सीरीज शामिल हैं। वहीं नेटफ्लिक्स के पास केवल 1500 यूनिक टाइटल हैं। हालांकि, आपको यह ध्यान में रखना चाहिए कि ये संख्याएं बदलती रहती हैं क्योंकि लगातार नया कॉन्टेन्ट शामिल किया जाता है और पुराना हटाया भी जाता है।
अब अगर अमेज़न के पास क्वान्टिटी है, तो नेटफ्लिक्स बेहतर क्वालिटी ऑफर करता है क्योंकि इसने प्राइम वीडियो की तुलना में ज्यादा ओरिजनल कॉन्टेन्ट प्रोड्यूस किया है जिसमें अकैडमी अवॉर्ड जितने वाले टाइटल्स भी शामिल हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स का कॉन्टेन्ट ज्यादा पॉप्युलर भी है।
Streaming Quality
इसके बाद आती है स्ट्रीमिंग या देखने को क्वालिटी, तो इस मामले में नेटफ्लिक्स का पलड़ा भारी लगता है क्योंकि यह प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन के साथ अपने सारे कॉन्टेन्ट में 4K तक अल्ट्रा HD ऑफर करता है। इसी बीच, अमेज़न प्राइम वीडियो के पास केवल HD तक की स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
अब जब हमने आपको इन दोनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के फायदे और नुकसान बता दिए हैं, तो आप इसका फैसला आसानी से ले सकते हैं कि आपके लिए कौन सा बेहतर होगा।