Digit.in

Jio Republic Day Offer! शॉपिंग पर मिलेंगे तगड़े डिस्काउंट कूपन, तुरंत कर लें ये वाला रिचार्ज

Highlights

Jio अपने ग्राहकों को Republic Day ऑफर के तहत 2,999 रुपए वाले प्लान के साथ कई सारे अतिरिक्त लाभ दे रहा है।

यह ऑफर 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी, 2024 तक रहेगा।

ग्राहकों को Ajio, Tira, Ixigo, Swiggy, और Reliance Digital के ब्रांड ऑफर्स मिलेंगे।

Jio Republic Day Offer! शॉपिंग पर मिलेंगे तगड़े डिस्काउंट कूपन, तुरंत कर लें ये वाला रिचार्ज

भारत का सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर Reliance Jio अपने ग्राहकों को Republic Day ऑफर के तहत 2,999 रुपए वाले प्लान के साथ कई सारे अतिरिक्त लाभ दे रहा है। जब भी कोई खास अवसर आने वाला होता है तो यह प्लान हमेशा कुछ अन्य तरह के बेनेफिट्स ऑफर करता है।

उदाहरण के लिए, जियो ने यूजर्स को न्यू ईयर ऑफर दिया था जिसके तहत 2999 रुपए वाले प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही थी। अब इस प्लान के साथ ग्राहकों को रिपब्लिक डे 2024 ऑफर मिलेगा। ध्यान दें कि यह ऑफर 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी, 2024 तक रहेगा, उसके बाद इसे हटा दिया जाएगा। आइए अब सभी बेनेफिट्स पर एक नजर डालें।

Reliance Jio Republic Day Offer

रिलायंस जियो का 2999 रुपए वाला प्लान 2.5GB डेली डेटा, 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है। इस पैक में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी फ्री मिलता है। रिपब्लिक डे ऑफर के तहत अतिरिक्त बेनेफिट्स मिल रहे हैं। ग्राहकों को Ajio, Tira, Ixigo, Swiggy, और Reliance Digital की ओर से ब्रांड ऑफर्स मिलेंगे।

AJio के साथ ग्राहकों को 2,499 रुपए से ऊपर की खरीदारी के लिए 500 रुपए का डिस्काउंट कूपन मिलेगा। वहीं Tira के साथ ग्राहकों को 1000 रुपए या उससे अधिक के प्रोडक्ट्स की खरीदारी करने पर 30% का डिस्काउंट कूपन मिलेगा। साथ ही Ixigo से फ्लाइट टिकट बुक करने पर भी आपको 1500 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। इतना ही नहीं, Swiggy के साथ यूजर्स को 125 रुपए के दो डिस्काउंट कूपन भी मिलेंगे। इसके अलावा Reliance Digital के साथ कम से कम 5000 रुपए की खरीद पर 10% की छूट मिलेगी।

इन ऑफर्स को कैसे क्लेम करें?

जब आप 2,999 रुपए वाले प्लान के साथ रिचार्ज करेंगे तो ये कूपन्स आपके MyJio अकाउंट पर पोस्ट कर दिए जाएंगे। ऑफर कोड्स को कॉपी करके आप पार्टनर ऐप्स/वेबसाइट्स पर अप्लाई कर सकते हैं। MyJio ऐप पर पार्टनर कूपन्स के लिए विस्तार में निर्देश दिए जाएंगे। ध्यान दें कि प्रत्येक कूपन एक समय पर खत्म हो जाएगा और प्रत्येक कूपन की वैलिडिटी FAQ/TNC डॉक्यूमेंट में उपलब्ध होगी।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles