MIUI 9.5 इन 30 स्मार्टफोंस पर जल्द ही आयेगा नजर

MIUI 9.5 इन 30 स्मार्टफोंस पर जल्द ही आयेगा नजर
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने अभी मंगलवार को ही इस बात की घोषणा की है कि उसने अपने Redmi और Mi MIX और Mi Max सीरीज के लिए MIUI 9.5 को जारी कर दिया है।

Xiaomi ने अभी मंगलवार को ही इस बात की घोषणा की है कि उसने अपने Redmi और Mi MIX और Mi Max सीरीज के लिए MIUI 9.5 को जारी कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि वह आने वाले कुछ ही हफ़्तों में इस अपडेट को इन स्मार्टफोंस पर शुरू कर देने वाली है। इस अपडेट को इन स्मार्टफोंस में OTA के तहत जारी किया जाने वाला है। आपको बता दें कि MIUI 9.5 एंड्राइड 7.0 नौगट पर आधारित है। 

MIUI फोरम में किये गए एक पोस्ट में कंपनी ने कहा है कि उसने अपने रेड्मी नोट 3 स्पेशल एडिशन, रेड्मी नोट 3 क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ, रेड्मी नोट 4 क्वालकॉम प्रोसेसर, रेड्मी नोट 4X, Mi Max और Mi Max प्राइम स्मार्टफोंस के लिए ग्लोबल तौर पर MIUI 9.5 को जारी कर दिया है।

इन घरेलु एप्लायंसेज़ पर मिल रही हैं कुछ डील्स

इन स्मार्टफोंस पर यह अपडेट OTA माध्यम से दिया गया है। इसके अलावा इस पोस्ट में अन्य नाम जैसे Redmi 3S, Redmi 4A, Redmi 4 Prime और Redmi Note 4 mediatek प्रोसेसर वाले डिवाइस भी शामिल हैं। यह अपडेट मार्च के अंत तक यानी अब कुछ ही दिनों में आपको मिलने वाला है। 

फ्लिपकार्ट पर ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन और लैपटॉप पर है ऑफर

इसके अलावा कुछ अन्य फोंस जैसे Redmi Note 5A/ Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi 5A, Redmi 5, Redmi 5 Plus, Redmi Note 5, Mi Max 2, Mi 5, Mi 6, Redmi 4X, और Mi MIX 2 को भी OTA के द्वारा यह अपडेट अप्रैल के आसपास मिल सकता है। इसके अलावा कुछ स्मार्टफोंस जैसे Mi 5s, Mi Note 2, Mi Note 3, Redmi Note 2, Redmi 3, Redmi 4, Mi 3, Mi 4, Mi MIX, और Mi 5s Plus को यह अप्रैल के अंत तक मिल सकता है। हालाँकि इस डेट आदि में बदलाव भी हो सकता है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo