HIGHLIGHTS
इस सर्विस से क्षेत्रीय भाषाओं हिंदी, बंगाली और भोजपुरी में भी गाने सुने जा सकेंगे.
गूगल में भारत में अपनी म्यूजिक सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत में लॉन्च कर दी है. गूगल ने आज इस सर्विस की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा की. यह सर्विस एंड्रॉयड, iOS और वेब सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. बहुत ही भारी डिस्काउंट के साथ ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं आपके
Surveyइस सर्विस के लिए यूजर्स को Rs 89 हर महीने चार्ज किया जाएगा. यह ऑफर इंट्रोडक्टरी ऑफर है. लॉन्चिंग के 45 दिनों के अंदर सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को 89 रुपए प्रति माह की कीमत चुकानी होगी. इस सर्विस से क्षेत्रीय भाषाओं हिंदी, बंगाली और भोजपुरी में भी गाने सुने जा सकेंगे.
इसके अलावा गूगल इस सर्विस पर 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी दे रहा है. यूजर 30 दिनों तक इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं उसके बाद यूजर यह डिसाइड कर सकते हैं कि उन्हें सर्विस लेनी है या नहीं.
गूगल प्ले म्यूजिक भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ था. इस सर्विस में एक गाने की कीमत Rs 15 होगी. वहीं एक एलबम की कीमत Rs 100 होगी. गूगल प्ले म्यूजिक लाइब्रेरी में 40 मिलियन लोकल और इंटरनेशनल गानें मौजूद हैं.
गूगल का यह दावा है कि इस सर्विस के जरिए गाने प्ले करने पर यूजर का कम डाटा खर्च होता है. इसके अलावा यूजर किसी गाने को ऑफलाइन सेव भी कर सकते हैं जिससे स्लो इंटरकनेक्शन या बिना इंटरनेट कनेक्शन के वो किसी भी टाइम म्यूजिक प्ले कर सकते हैं. बहुत ही भारी डिस्काउंट के साथ ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं आपके
Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile