Google India ने मैप में जारी किया फूड और नाईट शेल्टर सर्च फीचर

Google India ने मैप में जारी किया फूड और नाईट शेल्टर सर्च फीचर
HIGHLIGHTS

गूगल मैप्स पर करें एक्सैस

भारत के 30 शहरों में है उपलब्ध

Google India ने अपने मैप में नया फीचर पेश किया है। सर्च जायंट ने अब देश में कोरोनावायरस से प्रभावित शहरों में नाईट शेल्टर्स और फूड शेल्टर्स के लिए अलग विकल्प दिया है। यह नया कदम भारत सरकार के साथ पेश किया गया है। गूगल मैप्स पर सर्च या गूगल अस्सीटेंट के ज़रिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे शेल्टर का पता लगाया जा सकता है।

Google का यह नया फीचर अभी 30 शहरों में उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही लिस्ट में अन्य लोकेशन भी जोड़ सकता है। वर्तमान में यह फीचर केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है लेकिन गूगल का दावा है कि जल्द ही फीचर को हिन्दी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में पेश किया जाएगा।

इन लोकेशन का पता करने के लिए आपको सर्च बॉक्स में सीधा फूड शेल्टर या नाईट शेल्टर लिख कर सर्च करना होगा, हालांकि, कुछ फोंस में होम स्क्रीन के ऊपर दिए विकल्पों में ही फूड शेल्टर या नाईट शेल्टर जैसे विकल्प दिख जाएंगे। इन कमांड को वॉयस के ज़रिए भी दिया जा सकता है। जियोफोन यूज़र भी गूगल असिस्टेंट के ज़रिए शेल्टर्स की लिस्ट देख सकते हैं।

यह कदम भारत में 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद बड़े शहरों से वापिस जा रहे मज़दूरों और प्रवासियों के लिए उठाया गया है। जिन्हें ट्रांसपोर्ट की कमी के कारण पैदल ही अपने रास्ते पर निकलना पड़ा है। उम्मीद है कि ये फूड और नाईट शेल्टर्स ऐसे ज़रूरतमंद लोगों के काम आएंगे।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo