Coronavirus की जानकारी के लिए सरकार के पाँच ऐप

Coronavirus की जानकारी के लिए सरकार के पाँच ऐप

COVID-19 महामारी ने पूरे विश्व में हड़कंप मचाया हुआ है और कई देशों की सरकारों ने लॉकडाउन के ज़रिए स्थिति संभाली हुई है। भारत में भी लॉकडाउन किया गया है। ऐसे समय में तकनीकी के ज़रिए ही हम लोगों से जुड़े हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने भी COVID-19 से लड़ने के लिए ऐप्स लॉन्च किए हैं। ये ऐसे मोबाइल ऐप्स हैं जो महामारी से जुड़ी अलग-अलग जानकारी देते और मदद करते हैं। अधिक स्मार्टफोंस यूज़र होने की वजह से ऐप के ज़रिए जागरूकता फैलाना एक अच्छा तरीका है। हम आपको टॉप 5 ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो सरकार ने Coronavirus से लड़ने के लिए पेश किए हैं।

Aarogya Setu

Free: iOS, Android

GOI द्वारा यह ऐप आपको बताता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के आसपास से तो नहीं गुज़रे हैं जो वायरस से संक्रमित हो। ऐप लोकेशन डाटा का उपयोग कर के आपकी लोकेशन की भी जानकारी देगा अगर उस एरिया पर हाइ इन्फ़ैकशन रिस्क है। ब्लूटूथ के माध्यम से यह ये भी पता लगता है कि आप इनफेक्टेड परसन से छ्ह फीट तक की दूरी में तो नहीं आए हैं। ऐप का UI काफी साधारण है और सब कुछ स्क्रीन पर मौजूद है। ऐप पर कोरोना से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे सेल्फ-डायग्नोसिस, हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी भी मिलती है।

COVA Punjab

Free: iOS, Android

यह ऐप पंजाब सरकार ने अपने लोगों के लिए बनाया है। इस ऐप में लाइव कोरोनावायरस केस, प्रिवेंटिव मेजर्स, ट्रैवल इन्सट्रक्शन, कोरोना हॉस्पिटल की जानकारी और सिंप्टम आदि की जानकारी मिलती है। ऐप पर संभन्धित प्राधिकारियों द्वारा अपडेट भी किया जाता है जिससे लोगों को समय पर सही जानकारी मिलती रहे। ऐप अब ग्रोसरी और ज़रूरी सामान की डिलिवरी भी दे रहा है।

Test Yourself Goa

Free: Android

यह ऐप गोवा में लॉन्च हुआ है और Test Yourself Goa को US बेस्ड कंपनी हैल्थकेयर डाटा एनालिटिक्स कंपनी Innovaccer के साथ साझेदारी कर बनाया गया है। यह ऐप देश में पहला डिजिटल सेल्फ-अससेस्समेंट टेस्ट था। यह ऐप कोरोनावायरस के सिंप्टम से जुड़े छ्ह सवालों और आपकी ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर काम करता है। इसके बाद यह आपको बताता है कि आपमें symptoms हैं या नहीं। यह ऐप कोई मेडिकल सेवा तो नहीं देता है लेकिन आपको अभी ज़रूरी जानकारी जैसे कॉल सेंटर, आइसोलेशन वार्ड के लिए ट्रांसपोर्ट की जानकारी और करीबी डॉक्टर्स की लिस्ट आदि मिल जाती है।  

COVID 19 Feedback

Free: Android

इस ऐप को केंद्र सरकार ने महामारी से लड़ने के लिए बनाया है। यहाँ उपचार के बाद व्यक्तियों के फीडबैक लिए जाएंगे और कलेक्ट हुए डाटा का उपयोग कर बेहतर ट्रीटमेंट के लिए किया जाएगा।  

COVID-19 Quarantine Monitor

Free: Android

इस ऐप को तमिलनाडु सरकार ने बनाया है। इस ऐप के ज़रिए सरकार और यूज़र्स दोनों ही होम क्वारानटाइन हुए नागरिकों की लाइव लोकेशन जान सकते हैं। इससे सरकार यह सुनिश्चित कर सकती है कि लोग सही तरह सोश्ल डिस्टन्सिंग को फॉलो कर रहे हैं या नहीं। ऐप वायरस के बारे में सही जानकारी देता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo