HIGHLIGHTS
जियो ने अपने इस फ़ोन के लिए एक स्पेशल प्लान भी पेश किया है. इस प्लान की कीमत Rs. 153 है.
रिलायंस जियो ने अभी कुछ दिनों पहले ही बाजार में अपने जियो फ़ोन को पेश किया है. जियो फ़ोन यूजर को फ्री में मिलेगा. हालाँकि इसके लिए एक Rs. 1500 का सिक्योरिटी अमाउंट जरूर पे करना होगा. लेकिन कुछ समय बड़ा इस अमाउंट को यूजर को वापस दे दिया जायेगा. जिसका मतलब है कि यह जियो फ़ोन यूजर को फ्री में ही मिल रहा है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
जियो फ़ोन को फ्री में ऐसे पाया जा सकता है!
- अगर आप भी जियो फोन को पाना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि इस फ़ोन के लिए आपको प्री-बुकिंग करनी होगी. इस फ़ोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी. वैसे फ़ोन तो यूजर को सितम्बर में ही मिलेगा. फ़ोन को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जायेगा.
- फ़ोन के लिए यूजर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह से प्री-बुक कर सकता है.
- ऑनलाइन बुकिंग के लिए आप 24 अगस्त को Jio.com पर जा सकते हैं, वैसे इसके लिए अभी ही जाकर Jio.com पर लोगइन किया जा सकता है.
इसके साथ ही बता दें कि, जियो ने अपने इस फ़ोन के लिए एक स्पेशल प्लान भी पेश किया है. इस प्लान की कीमत Rs. 153 है. इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन होगी. इसके तहत फ्री वॉइस कॉल्स के साथ ही रोज़ाना 500MB डाटा भी मिलेगा.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile