BSNL SIM Online Booking: घर बैठे बुक करें नया SIM, पूरा प्रोसेस जानें

HIGHLIGHTS

अब घर बैठे करिये BSNL के सिमकार्ड के लिए ऑनलाइन बुकिंग।

सिर्फ 6 स्टेप्स करने होंगे फॉलो।

चुनें अपना पसंदीदा प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान।

BSNL SIM Online Booking: घर बैठे बुक करें नया SIM, पूरा प्रोसेस जानें

अगर आप एक नया सिमकार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आप BSNL का सिमकार्ड लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। BSNL ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए ऑनलाइन सिमकार्ड बुकिंग के प्रोसेस को साझा किया है। सिर्फ QR Code स्कैन करने से लेकर वीडियो वेरिफिकेशन तक के छोटे स्टेप्स इस प्रोसेस में शामिल हैं। इसके बाद यूज़र्स अपनी चॉइस के हिसाब से अपना पसंदीदा प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान चुन सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पहला स्टेप: QR Code स्कैन करें या इन वेबसाइट पर जाएं

BSNL SIM बुक करने के लिए QR Code को स्कैन किया जा सकता है,अगर QR कोड काम नहीं करें तो www.bsnl.co.in पर जाएं। यहां सर्विसेज में आपको Order SIM/eSIM/MNP लिखा दिखेगा यहां क्लिक करें। इसके बाद न्यू सिम पर क्लिक कर कंटिन्यू करें। इसके बाद आपको फुल नाम, अल्टरनेटिव मोबाइल नंबर और घर का पिनकोड डालना होगा।

दूसरा स्टेप: मोबाइल नंबर का OTP वेरिफिकेशन

सभी डिटेल्स डालने के बाद अल्टरनेट नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को दर्ज करके नंबर को Verify करना होगा। यह स्टेप इसलिए जरूरी है ताकि बुकिंग प्रक्रिया में दिया गया मोबाइल नंबर सही है या नहीं, इसकी पुष्टि हो सके।

तीसरा स्टेप: Aadhaar से होगा पहचान का वेरिफिकेशन

इसके बाद आपको अपने Aadhaar से जुड़ी जानकारी देनी होगी। आधार नंबर दर्ज करके वेरिफिकेशन करना होगा। यहां यूजर को आधार से जुड़ी जानकारी भरते समय सावधानी बरतनी चाहिए और केवल BSNL के आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। किसी अनजान लिंक या WhatsApp मैसेज के जरिए Aadhaar की जानकारी शेयर करने से खतरा हो सकता है।

चौथा स्टेप: अपना पसंदीदा प्लान चुनें

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ग्राहक को कनेक्शन का विकल्प चुनना होगा। वहीं, जो ग्राहक किसी दूसरे ऑपरेटर से BSNL में नंबर पोर्ट करना चाहते हैं तो उन्हें Switch to BSNL का विकल्प चुनना होगा।

पांचवां स्टेप: वीडियो वेरिफिकेशन भी है अनिवार्य

यह चारो स्टेप्स फॉलो करने के बाद आता है वीडियो वेरिफिकेशन का स्टेप। वीडियो वेरिफिकेशन में वीडियो कॉल के ज़रिये आपकी पहचान कि पुष्टि होती है। इसमें आपको BSNL की KYC प्रक्रिया के दौरान कैमरे के सामने रहना होगा। आमतौर पर अधिकारी/सिस्टम यह चेक करता है कि SIM लेने वाला व्यक्ति वही है, जिसके दस्तावेज से KYC हो रही है। मांगे जाने पर Aadhaar या अन्य जरूरी पहचान की जानकारी/दस्तावेज दिखाएं। इसके लिए मोबाइल में कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन ठीक से काम करना अनिवार्य होगा।

छठा स्टेप: स्टोर जाकर अपना सिमकार्ड ले आएं

BSNL के पोस्टर के अनुसार ग्राहक को अपना SIM नजदीकी CSC यानी कस्टमर सर्विस सेंटर से कलेक्ट करना होगा। इसका मतलब यह है कि ऑनलाइन प्रक्रिया का फायदा मुख्य रूप से सिर्फ बुकिंग और वेरिफिकेशन में मिलेगा। बीएसएनएल द्वारा जारी पोस्टर में SIM को घर तक पहुंचाने की बात नहीं कही गई है। इसलिए इसे सीधे होम डिलीवरी वाली सुविधा समझना सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: इंसान नहीं अब रोबोट करेगा बात? Google लाया वीडियो कॉल पर बातें करने वाला AI अवतार

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile