फ़ोन में अलार्म कैसे लगायें ?

HIGHLIGHTS

अगर आप भी अपने फोन में अलार्म लगाने का तरीका नहीं जानते हैं तो आप इस आर्टिकल को पढ़ कर अपने फोन में अलार्म लगा सकते हैं.

फ़ोन में अलार्म कैसे लगायें ?

अलार्म के लिए अधिकतम लोग अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोगों को फोन में अलार्म लगाने का तरीका नहीं पता होता है, इसलिए उन्हें घर में किसी की मदद लेनी पड़ती है या फिर हमेशा रिपीट अलार्म का इस्तेमाल करना होता है. आज हम यूज़र्स के इस काम को आसान बनाने के लिए कुछ स्टेप्स लिख रहे हैं. अगर आप भी अपने फोन में अलार्म लगाने का तरीका नहीं जानते हैं तो आप इस आर्टिकल को पढ़ कर अपने फोन में अलार्म लगा सकते हैं. आइए इस आर्टिकल पर एक नज़र डाल लेते हैं. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!
  • अलार्म ऐप का प्रयोग करें.
  • बीच वाला बटन दबा कर होम स्क्रीन पर जाएँ.
  • होमेस्क्रीन पर दायें/बाएं स्वाइप करके क्लॉक ऐप या टूल्स फोल्डर ढूंढे.
  • अगर आप को क्लॉक ऐप नहीं मिल रहा है, तो टूल्स फोल्डर दबाएँ.

  • क्लॉक ऐप दबाएँ.

 

  • "अलार्म्स" दबाए 

  • ऐड अलार्म दबाएँ.

  • डायल को घुमाएँ और कोई एक समय चुनने के लिए AM-PM का इस्तेमाल करें.

  • डन दबाएँ.

  • फ़ोन आपको बताएगा की अलार्म कितने समय में बजना शुरू होगा.

  • मुबारक हो ! आप सफलतापूर्वक फ़ोन में अलार्म लगाना सीख चुके हैं.

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile