एक मिनट में चेक करें कहीं नकली फोन और एयरबड्स तो इस्तेमाल नहीं कर रहे आप? धड़ल्ले से हो रही सेल

HIGHLIGHTS

मार्केट में इस समय नकली फोन्स बेचे जा रहे हैं?

ऐसा भी सामने आया है कि ब्रांड के नाम पर नकली एयरबड्स भी सेल हो रहे हैं।

आपने चेक किया? कहीं आपका फोन और एयरबड्स भी तो नकली नहीं?

एक मिनट में चेक करें कहीं नकली फोन और एयरबड्स तो इस्तेमाल नहीं कर रहे आप? धड़ल्ले से हो रही सेल

एक बार को गांठ बांध लीजिए कि बाजार में सस्ते में मिलने वाली चीजें हमेशा असली नहीं होतीं। एक नए मामले के सामने आते ही इस बात पर मुहर ही लग गई। असल में, दिल्ली पुलिस के Crime Branch ने Karolbagh और Motinagar के दो godowns seal किए और वहाँ से 15000 से ज्यादा नकली accessories बरामद कीं, इससे ही साफ हो जाता है कि जो भी प्रोडक्ट आप इस्तेमाल कर रहे हैं और आपने इसे सस्ते में बाजार से खरीदा है तो हो सकता है कि यह नकली हो! जानकारी के अनुसार, OnePlus Oppo और Realme के नाम पर नकली earbuds neckbands chargers और smartphones बेचे जा रहे थे। हालांकि, यह सेल केवल दिल्ली ही नहीं, देश के अन्य इलाकों में भी हो रही है। ऐसे में अगर आपने हाल ही में कोई phone या accessory खरीदी है तो एक बार यह जरूर चेक कर लें कि यह असली है या आप पैसे देकर भी नकली ही सामान अपने घर ले आए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसे पता करें हाल ही में खरीदा गया फोन असली है या नकली?

इसके लिए आपको फोन के बॉक्स पर दिया गया IMEI number चाहिए होगा। IMEI यानि International Mobile Equipment Identification Number हर phone के लिए अलग अलग होता है। इसके बाद आपको क्या करना है आइए जानते हैं।

  • सबसे पहले Telecom department का Sanchar Saathi portal खोलिए या app download कर लीजिए।
  • इसके बाद यहाँ बॉक्स पर दिए गए IMEI number को दर्ज कर दीजिए।
  • अगर यह नंबर वैलिड है तो आपका फोन असली है और यह जानकारी आपको यहीं पर मिल जाने वाली है।
  • हालांकि, अगर आपका फोन नकली है तो IMEI number से भी इसकी जानकारी इस सरकारी पोर्टल पर नहीं मिलने वाली है।

बस इतना करने में 2 मिनट लगते हैं और आप यह पता चल जाने वाला है कि आखिर आपके द्वारा हाल ही में खरीदा गया फोन, असली है या नकली।

Accessories की पहचान के लिए क्या करें?

भारत में बिकने वाले सभी electronic accessories BIS यानि Bureau of Indian Standards द्वारा certified होते हैं। नकली accessories BIS पर listed नहीं होतीं। आइए जानते है कि इसकी जांच के लिए आपको क्या करना है और कहाँ जाना है।

  • Accessory के box पर R-No. यानि Registration Number को नोट कर लीजिए।
  • BIS Care app download कीजिए या BIS की website पर जाइए।
  • Umang app के जरिए भी इसकी जांच की जा सकती है।
  • वह R-No. यहाँ दर्ज कीजिए और genuineness का पता आपको यहीं पर चल जाने वाला है।

अगर वो number BIS पर नहीं मिला तो समझ लीजिए कि आपके द्वारा हाल ही में खरीदा गया यह प्रोडक्ट नकली है।

इन बातों का भी खास ध्यान रखें

कुछ और warning signs हैं जो नकली प्रोडक्ट की पहचान में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए इनके बारे में भी एक एक करके जानते हैं।

अगर कोई premium brand का product बहुत ज्यादा सस्ते में मिल रहा है तो सतर्क हो जाइए क्योंकि लालच में ही ज्यादातर लोग नकली product खरीद लेते हैं। इसके अलावा Packaging को ध्यान से देखिए क्योंकि नकली products की packaging quality काफी खराब होती है और original के मुकाबले दोयम दर्जे की लगती है। हमेशा authorized retailer या official website से ही आपको सामान खरीदना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप गारंटी से कभी भी धोखा खाने वाले नहीं हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Android 17 हुआ अनाउंस: नए इमोजी लुक से लेकर बेहतर सिक्योरिटी और AI टूल्स तक, ये होंगे 8 सबसे बड़े फीचर्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile