नहीं बची फोन में एक भी MB की जगह? ये 5 आसान काम करते ही तुरंत खाली होगा स्टोरेज

By
HIGHLIGHTS

Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है।

फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है।

इसमें 50MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

स्मार्टफोन्स हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा हैं, या हम यूँ कह सकते हैं कि स्मार्टफोन्स के बिना आज के ज़माने में हमारा एक दिन भी काटना मुश्किल हो जाएगा। हम अपने स्मार्टफोन में सैकड़ो खूबसूरत फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और एप्प्स को स्टोर कर के रखते हैं। ऐसे में अक्सर पहले से ही स्टोरेज फुल हो जाने के वजह से अचानक हमारा स्मार्टफोन नए फोटोज सेव करना या नए ऐप डाउनलोड करना बंद कर देता है, कई बार तो बहुत ज्यादा स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में भी जगह कम पड़ जाती है। ऐसे में आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है, अगर आपका Android फोन भी स्टोरेज फुल होने की चेतावनी दे रहा है, तो यह खबर आपके लिए है। अब आप बिनअपनी ज़रूरी चीज़े डीलीट किये अपने स्मार्टफोन के स्टोरजेव को मिंटो में खाली कर सकते हैं। चलिए बताते हैं कि आपको क्या तरीके आजमानें हैं।

ऐप्स अनइंस्टॉल करें और कैश क्लियर को साफ करें

अधिकतर हमारे फ़ोन में वही एप्प्स ज़्यादा जगह घेरकर बैठे होते हैं जिनका हमें बहुत कम काम पड़ता है। अपने सभी इंस्टॉल किए गए ऐप्स को देखना और जिनकी आपको सच में जरूरत नहीं है, उन्हें हटा देना अच्छा रहेगा। आप सेटिंग्स में जाकर किसी ऐप का कैश भी साफ कर सकते हैं, इससे कभी-कभी थोड़ी अतिरिक्त जगह मिल जाती है। हालांकि यहां आपको इस बात का बेहद ध्यान रखना है की ‘क्लियर स्टोरेज’ (Clear storage) या ‘क्लियर डेटा’ (Clear data) जैसे विकल्पों का इस्तेमाल तभी करें जब आपको पक्का पता हो कि आप क्या कर रहे हैं, क्योंकि इससे ऐप की जरूरी जानकारी खो सकती है।

स्मार्ट स्टोरेज का इस्तेमाल करें

कुछ Android फोन में ‘स्मार्ट स्टोरेज’ का ऑप्शन होता है, जो उन लोकल फोटो और वीडियो को हटा देता है जिनका बैकअप आप पहले ही Google Photos पर ले चुके हैं। अगर आपने ऑनलाइन बहुत सारा मीडिया सेव किया है, तो यह फीचर आपकी यादों को खोए बिना जगह बनाने में मदद करता है, इसके लिए आपको बस सेटिंग्स में जाना है और फिर स्टोरेज पर क्लिक करना है, इसके बाद फ्री अप स्पेस पर टैप करके मेन्यू पर टैप करना है, अंत में आप स्मार्ट स्टोरेज पर टैप करके अपने फ़ोन के स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। इस फीचर की सही जगह आपके फोन और Android वर्जन पर निर्भर करती है, इसलिए अगर यह तुरंत न दिखे तो थोड़ा ढूंढें।

कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को आर्काइव करें

एंड्रॉयड में उन ऐप्स के लिए एक बढ़िया आर्काइव फीचर है जिन्हें आप अक्सर इस्तेमाल नहीं करते हैं। आर्काइव करने से ऐप वो एप्प आपके डिवाइस से हट जाता है, लेकिन उसका आइकन और पर्सनल डेटा बना रहता है, ताकि आप बाद में उसे आसानी से वापस ला सकें। इसे चालू करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा, उसके बाद अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करके सेटिंग्स में जाना होगा, वहां आपको जनरल का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करने के बाद आपके आर्काइव एप्प्स ऑटोमेटिकली इनेबल हो जाएंगे।

डाउनलोड्स फोल्डर को साफ करें

आपके डाउनलोड्स फोल्डर में ये चीजें जगह घेर सकती हैं, जिसमें पुराने डॉक्यूमेंट्स, PDFs, फोटो, वीडियो, रैंडम इंस्टॉलेशन फाइलें शामिल हैं। ये चीजें आपके स्मार्टफोन की मेमोरी भर सकती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए अपने फ़ोन में फाइल्स एप्प या फाइल्स बाय गूगल एप्प को खोलें। अब उस एप्प के डाउनलोड फोल्डर में जाकर खासकर बड़े वीडियो या डुप्लीकेट फाइलों के साथ जो एप्प्स आपको नहीं चाहिए उन्हें हटा दें।

ऐसी चीजें डिलीट करें जिनकी आपको जरूरत नहीं है

सबसे ज़्यादा ज़रूरत तो आपको ऐसी चीज़ों को डीलीट करने की है जिनकी अब आपको कोई ज़रूरत नहीं है। ऐस करने के लिए आपको अपने फ़ोन कि सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज पर क्लिक करना होगा, आपको ये देखना होगा कि फ़ोन में कौनसी केटेगरी सबसे ज़्यादा जगह ले रही है। उसके बाद आप अपनी पुरानी या बेकार फोटो, वीडियो और दूसरी फाइलें डिलीट कर सकते हैं। अगर सब कुछ पहले से ही Google Photos पर बैकअप हो चुका है, तो लोकल वर्जन को हटाना सुरक्षित है। साथ ही, Google TV या YouTube Music जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स से डाउनलोड की गई चीजों को हटाना न भूलें, आपको ये जानकार बहुत हैरानी होगी कि वे कितनी ज्यादा स्टोरेज घेरती हैं।

यह भी पढ़ें: OPPO F35 5G Series की इंडिया लॉन्च डेट आई सामने, अगले हफ्ते 50MP सेल्फी कैमरा के साथ दस्तक देंगे 2 नए फोन


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By