HIGHLIGHTS
हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि किस तरह गूगल ड्राइव में सेव कोई फाइल अन्य लोगों के साथ शेयर की जा सकती है.
जीमेल अकाउंट हमारे बहुत से काम को आसान बना देता है. जीमेल के ज़रिए हम अपने बहुत से ऑफिशियल काम करते हैं जिसमें से एक है गूगल ड्राइव पर मौजूद कोई फाइल सहकर्मियों के साथ शेयर करना. अक्सर ऐसा होता है कि हमारे गूगल ड्राइव में सेव फाइल हमें अन्य सहकर्मियों के साथ शेयर करनी होती है लेकिन हम इसका तरीका नहीं जानते हैं.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
यूज़र्स के इस काम को आसान बनाने के लिए हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि किस तरह गूगल ड्राइव में सेव कोई फाइल अन्य लोगों के साथ शेयर की जा सकती है. अगर आप भी यह तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल पर नज़र डाल सकते हैं.
- अपना जीमेल अकाउंट लॉग इन कर के गूगल ऐप्स आइकॉन पर टैप करें.
- यहाँ मौजूद ड्राइव विकल्प को चुनें.
- जो फाइल आप शेयर करना चाहते हैं उस पर राइट क्लिक करें.
- यहाँ दिए गए शेयर विकल्प पर टैप करें.
- जिस यूज़र के साथ फाइल शेयर करना चाहते हैं उसका नाम और ईमेल लिखें.
- अगर आप कोई डिस्क्रिप्शन लिखना चाहते हैं तो वो लिख कर सेंड बटन पर टैप कर के सेंड करें.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile




