30 जून को बंद हो जाएगा mAadhaar App, नए आधार एप को कैसे सेटअप करें

HIGHLIGHTS

mAadhaar App के बंद होने को लेकर बड़ी खबर आ चुकी है।

30 जून से mAadhaar App को बंद कर दिया जाने वाला है।

UIDAI की ओर से यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर इस बात की जानकारी दे रहा है।

30 जून को बंद हो जाएगा mAadhaar App, नए आधार एप को कैसे सेटअप करें

अभी कुछ दिनों पहले ही नए आधार एप को UIDAI की ओर से लॉन्च कर दिया गया था, यह Google Play Store पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए और Apple Store पर iOS ग्राहकों के लिए मौजूद है, उसे यहीं से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके अलावा बाद मे यह जानकारी भी सामने आई कि जल्द ही mAadhaar App को बंद किया जाने वाला है। हालांकि, अभी तक यह डेट सामने नहीं आई थी कि आखिर ऐसा कब तक होने वाला है, लेकिन अब UIDAI की ओर से यूजर्स को एक नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है, जिसमें ऐसा लिखा है कि 30 जून को mAadhaar App बंद किया जाने वाला है, इससे पहले ही अपने फोन में नए आधार एप को सेटअप कर लें। आइए जानते है कि आपको इस जानकारी के बाद क्या और कैसे करना है?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नए आधार एप में क्या नया है?

mAadhaar App कुछ साल पहले लॉन्च हुआ था और इसने आधार से जुड़े बहुत से काम आसान कर दिया था। लेकिन अब UIDAI ने इसे एक नए और बेहतर App से Replace करने का फैसला किया है। नए Aadhaar Card App में Interface ज्यादा Clean है, Security ज्यादा बेहतर है और Facial Recognition से Login आदि की सुविधा भी मिल रही है। इसका मतलब है कि अब आपको 30 जून से पहले पहले नए आधार एप को अपने फोन में सेटअप करने की जरूरत है।

नया Aadhaar Card App कहाँ से डाउनलोड करें?

Android यूजर्स को Google Play Store पर जाकर Aadhaar Card App Search करना है और UIDAI का Official App Download करना है। iPhone यूजर्स को App Store पर यही करना है। ध्यान रखें कि Official App ही Download करें, UIDAI का नाम Verify करें ताकि कोई Fake App न डाउनलोड हो जाए।

नए App को कैसे Setup करें, Step-by-Step समझें?

  • सबसे पहले आधिकारिक एप को अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप्स आपसे कुछ पर्मिशन मांगने वाला है, इसे यह सभी दे दें। यह Permissions Verification के लिए जरूरी हैं।
  • अब आपको यह करने के बाद अपने आप को नए आधार एप में रजिस्टर करना है। इसके लिए रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अपने आधार नंबर को यहाँ दर्ज करें। इसके बाद Terms और Conditions पढ़कर Continue पर Click करें।
  • अब आपको OTP Verify करना होगा। आपके Aadhaar से Registered Mobile Number पर एक SMS आएगा। उस OTP को यहाँ दर्ज करें। यह Step आपकी Identity Verify करने के लिए है।
  • आप फेशियल रिकगनिशन भी लगा सकते हैं। इसके लिए एप आपसे Camera के सामने आने के लिए कहेगा। अच्छी रोशनी में कैमरे के सामने आएं और Face Verify करें। यह नए App की Security का एक अहम हिस्सा है।

इसके बाद आपको 6 अंकों का PIN बनाना होगा। यह PIN हर बार App खोलने पर काम आएगा। इसे किसी आसान नंबर जैसे 123456 पर मत रखिए, कुछ ऐसा चुनें जो आपको याद रहे लेकिन कोई और अंदाजा न लगा सके। इतना करने पर आप नए आधार एप को अपने फोन में सेटअप कर चुके हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi 17T बनाम OnePlus 15: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile