Lok Sabha Elections 2024: कैसे घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें अपनी वोटर स्लिप

Lok Sabha Elections 2024: कैसे घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें अपनी वोटर स्लिप

लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं, ऐसे में आपको भी वोट डालने जाना चाहिए। हालांकि वोट डालने के लिए आपको एक वोटर स्लिप की जरूरत होती है, जिसे दिखाकर अपने किसी भी सरकारी दस्तावेज के साथ आप वोट डाल सकते हैं। इस स्लिप के न होने पर आपको वोट डालने का अधिकार नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि आपको यह स्लिप किसी भी कारण से नहीं मिल पाती है, ऐसे में आप अपने वोट डालने वाली जगह के आसपास बैठे लोगों से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं, यह चुनाव के लिए ही स्पेशल तौर पर यहाँ सभी अलग अलग दलों के द्वारा बिठाए जाते हैं। आप इनकी मदद से अपनी वोटर स्लिप को प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि मैं तो आपसे यही कहूँगा कि आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए, आपको अपने घर से इस स्लिप को लेकर अपने वोट को डालने जाना चाहिए। अब आपको यह स्लिप अगर BLO की ओर से नहीं मिली है तो आप इसे ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर कैसे आप Election Commission of India ECI की ओर से प्रिन्ट की गई Voter Information Slip यानि (VIS) अपने घर बैठे ऑनलाइन कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है VIS (Voter Information Slip)

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस स्लिप पर किसी भी वोटर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मौजूद होती है, यह स्लिप सभी वोटर्स को ECI यानि इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की जाती है। किसी भी इलेक्शन (चुनाव) से पहले से पहले ECI की ओर से इन स्लिप को प्रिन्ट करना शुरू कर दिया जाता है, और BLO के माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है, हालांकि अगर आपको यह स्लिप नहीं मिली है तो आपको इसे ऑनलाइन चेक करके इसे डाउनलोड कर लेना चाहिए। आप यहाँ दिए गए स्टेप्स के द्वारा अपनी VIS के लिए जांच कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। हालांकि इसके पहले कि हम आपको VIS को डाउनलोड करने की जानकारी दें, आइए जानते है कि इसपर क्या प्रिन्ट होता है।

Lok Sabha Election - How to check and download your qr voter slip online
Lok Sabha Election – How to check and download your qr voter slip online

VIS (Voter Information Slip) पर क्या क्या प्रिन्ट होता है?

आपको बता देते हैं कि वोटर स्लिप पर आपको वोटर का नाम, उसकी उम्र, जेंडर, और किस विधानसभा क्षेत्र या लोकसभा क्षेत्र से आप आते हैं, यह सब मिलता है। इसके अलावा आजकल वोटर स्लिप पर QR Code की सुविधा भी आने लगी है, जिसकी मदद से बेहद ही फास्ट तरीके से वोटर को वैरिफाई किया जा सकता है।

QR कोड क्या है?

त्वरित प्रतिक्रिया कोड का संक्षिप्त रूप, इस मशीन के द्वारा ही पढे जाने वाले कोड में उस आइटम के बारे में जानकारी होती है जिससे वह संलग्न है। यह एक दो-आयामी बार कोड है जिसे पहली बार 1990 के दशक की शुरुआत में डिज़ाइन किया गया था। शुरुआत में, इन कोड को पढ़ने और उत्पाद के बारे में जानकारी प्रदर्शित करने के लिए मशीनें थीं। आजकल मोबाइल फोन इन कोडों का उपयोग करने में सक्षम हैं, और चुनाव आयोग इस तकनीक का उपयोग कर रहा है। हमने दिल्ली के विधानसभा के चुनावों में इस तकनीकी को इस्तेमाल होते देखा है। इसका मतलब यह भी है कि मतदाताओं को अपने मोबाइल फोन को मतदान केंद्र में ले जाने की अनुमति दी जाएगी।

लोकसभा चुनावों में क्यूआर कोड कैसे मदद करेगा?

मतदाता मतदाताओं के हेल्पलाइन ऐप से क्यूआर कोड डाउनलोड करने में सक्षम होंगे, हालांकि यह उस स्थिति में संभव है, जब आपको अपने साथ BLO की ओर से दी जाने वाली पर्ची वोट डालने के लिए लाना भूल जाते हैं। इसके अलावा इसी स्थिति में इस QR Code को स्कैन करके आपको वोट डालने की अनुमति दी जाने वाली है। हालांकि, इसके बाद वोटर का मोबाइल फोन क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद जमा किया जाएगा और वे बूथ पर अपना वोट डाल सकते हैं। ऐसा ही कुछ हम दिल्ली के विधानसभा चुनाव में देख चुके हैं। आइए अब जानते है कि आखिर आप Online अपनी Voter Information Slip (VIS) कैसे और कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।

Lok Sabha Election - How to check and download your qr voter slip online
Lok Sabha Election – How to check and download your qr voter slip online

Mobile App का इस्तेमाल करके कैसे डाउनलोड करें Voter Information Slip (VIS)

  • इसके लिए सबसे पहले आपके एंड्रॉयड या iOS फोन पर Voter Helpline App का होना जरूरी है।
  • आप इसे पहले डाउनलोड कर लें, इसके बाद आपको E-Epic Download ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आपको अपने Registered Mobile नंबर की मदद से पासवर्ड या OTP के माध्यम से लॉगिन करना है।
  • हालांकि ऐसा आप तब कर सकते हैं, जब आप पहले से Register हैं, अगर नहीं तो आपको पहले इस एप में Register करना होगा।
  • अब जब आप सभी कुछ कर लेते हैं तो आपको अपने Voter ID Card में नजर आ रहे Epic Number को यहाँ दर्ज करना है।
  • हालांकि आप अपने Application Reference Number की मदद से ऐसा ही अपने VIC को भी खोज सकते हैं।
  • इसके बाद आपको आपकी स्लिप डिटेल्स नजर आने वाली हैं। अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट के माध्यम से कैसे डाउनलोड करें Voter Information Slip

  • इसके लिए आपको https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा, यहाँ भी आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है।
  • हालांकि आपको लॉगिन के लिए पासवर्ड और OTP की भी जरूरत होने वाली है। अगर आप इस साइट पर पहली दफा गए हैं तो आप यहाँ रजिस्टर कर सकते हैं।
  • अब आपको E-Epic Download पर क्लिक करना है, यह ऑप्शन आपको आसानी से नजर आने वाला है।
  • इसके बाद आपको अपने EPIC Number को भी दर्ज करना है, यह आपको Voter ID Card पर मिलने वाला है।
  • जैसे ही आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं तो आप E-Epic के साथ VIS को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo