आपको हर पल ट्रैक कर रहा है ये OTT Platform..कैसे सुरक्षित रखें अपनी पर्सनल डिटेल्स
अभी हाल ही में अमेरिका में एक मुकदमा दायर किया गया है।
इस मुकदमे में नेटफ्लिक्स पर यह आरोप लगाया गया है कि वह आप पर नजर रख रहा है।
अगर आप OTT Platform की नजर से अपने डेटा को बचाना चाहते हैं तो आइए जानते है कि करना क्या है।
Netflix पर web series देखते देखते घंटों कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता। लेकिन क्या आपको पता है कि जब आप Netflix देख रहे होते हैं तब Netflix भी आपको देख रहा होता है। हाल ही में Texas America में Netflix पर एक मुकदमा दायर हुआ है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह OTT Plarform यूजर्स की गतिविधियों को ट्रैक कर रहा है। इसके अलावा उस डेटा का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करता है। Netflix का कहना है कि वो privacy का सम्मान करता है लेकिन experts कुछ और ही कह रहे हैं। आइए जानते हैं कि Netflix आपकी कौन कौन सी बातें जानता है और आप खुद को कैसे बचा सकते हैं।
SurveyNetflix आपके बारे में क्या क्या जानता है?
यह सुनकर आप हैरान हो सकते हैं लेकिन Netflix के पास आपके बारे में इतनी जानकारी है जितनी शायद आपके करीबी दोस्त के पास भी नहीं होगी।

- आप क्या देखते हैं, कब देखते हैं और कितनी देर तक देखते हैं, इसकी सभी डिटेल्स नेटफ्लिक्स के पास है।
- कौन सी movie या series शुरू की और बीच में छोड़ दी या दोबारा देखी, इसकी भी डिटेल्स इसके पास होती है।
- किस scene को बार बार रोका या पीछे किया, आदि की जानकारी भी वह नोट करता है।
- किस thumbnail पर आपकी नजर रुकी और आपने क्या click किया, आदि भी इसी जानकारी में हैं।
- आप कैसे scroll करते हैं और कैसे search करते हैं, इसकी जानकारी भी नेटफ्लिक्स रखता है।
- किस device से login हैं TV है, mobile है, या laptop से आप इसे देख रहे हैं।
- आपकी location क्या है और किस network से connect हैं आदि आदि की जानकारी भी इसके पास होती है।
इन सब जानकारियों से Netflix आपकी पसंद का एक digital profile बनाता है और फिर उसी के हिसाब से आपको content दिखाता है ताकि आप platform पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इसे digital दुनिया में Dark Pattern कहते हैं। यही वजह है कि हर किसी का Netflix home screen अलग दिखता है।
बच्चों के डेटा पर भी नजर
Kids account होने के बावजूद आरोप है कि बच्चों की activities का डेटा भी इकट्ठा किया जा रहा है। इससे platform बच्चों को लंबे समय तक screen से जोड़े रखने के तरीके अपनाता है। इसका असर उनकी digital habits पर पड़ता है। इसलिए parents को बच्चों के profile और screen time पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
अपनी personal details को कैसे सुरक्षित रखें?
कुछ सिम्पल से स्टेप्स को फॉलो करके आपको अपनी Privacy को अच्छे से प्रोटेक्ट कर सकते हैं।
- Viewing history hide कीजिए ताकि आपकी watching habits कम track हों।
- Profile lock कीजिए ताकि कोई और आपका profile use न कर सके।
- जो devices जरूरी नहीं हैं उनसे sign out कर दीजिए।
- Data delete करने का request Netflix को दे सकते हैं।
- Strong password इस्तेमाल कीजिए और समय समय पर बदलते रहिए।
Netflix की settings में जाकर यह भी कर सकते हैं?
Netflix आपको अपने डेटा पर कुछ control देता है जिसका ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता।

- Behavioral Ads से Opt-out कीजिए।
- Emails और Notifications को अपनी सुविधा के हिसाब से कंट्रोल किया जा सकता है।
- Cookies और Device Identifier settings बदल सकते हैं।
इन settings के जरिए आप यह डिसाइड कर सकते हैं कि Netflix आपका डेटा किस तरह इस्तेमाल करे।
Netflix इस्तेमाल करना बंद करने की जरूरत नहीं है लेकिन अपनी privacy के बारे में जागरूक रहना जरूरी है। थोड़ी सी settings बदलने से आप उस data को काफी हद तक control कर सकते हैं जो Netflix आपके बारे में collect करता है। आज ही Netflix की settings में जाइए और इन changes कर लीजिए।
यह भी पढ़ें: Air Coolers under 5000: इससे सस्ते में नहीं मिलेंगे तूफ़ानी हवा वाले ये कूलर
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile