कैसे अपने पुराने गैजेट ऑनलाइन बेचें

HIGHLIGHTS

पुराने गैजेट का मिलेगा सही दाम

कैसे अपने पुराने गैजेट ऑनलाइन बेचें

कई बार जब आप एक नया गैजेट खरीदना चाहते हैं तो सबसे बड़ी परेशानी होती है कि पुराने गैजेट का क्या करें. क्योंकि पुराने गैजेट को सेल करना आसान नहीं है. पर हम यहां कुछ ऐसी वेबसाइट के बारे में बताएंगे जहां आप आसानी से अपने पुराने गैजेट सेल कर सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यहां आपको अपने पुराने गैजेट सेल करने के लिए कुछ और खरीदने की जरुरत नहीं होगी, बल्कि आपको अपने पुराने गैजेट का सही दाम मिलेगा. इस तरह के ऑनलाइन पोर्टल आपको पुराने लैपटॉप, स्मार्टफोन, डेस्कटॉप, टेलिविजन, टैबलेट जैसे गैजेट को सेल करने का एक प्लेटफॉर्म देते हैं. ऐसी साइटों में SahiValue, Cashify, Webuy और ReGlobe शामिल हैं.

इन सभी वेबसाइटों का बेसिक काम एक जैसा ही है. यहां अपने पुराने गैजेट सेल करने के लिए आपको प्रोडक्ट कैटेगरी, ब्रॉन्ड का नाम, मॉडल नंबर के साथ डिवाइस के कुछ इन्फॉर्मेशन डालने होते हैं. सभी जानकारी डालने के बाद इन वेबसाइट्स से आपको अपने गैजेट की कीमत का एक रफ आइडिया मिलेगा. हालांकि ये फाइनल प्राइस नहीं होगा, इंजीनियर्स के जांच के बाद आपको फाइनल प्राइस पता चलेगा.

इसके बाद आप आगे का प्रॉसेस कर सकते हैं. यानि फोन नंबर, इमेल, पेमेंट मोड जैसी जानकारी डालें. फिर टेक्निशियन आपके गैजेट का मूल्यांकन करेंगे. इसके कुछ ही देर बाद आपके बैंक अकाउंट में पैसे क्रेडिट हो जाएंगे. 

सोर्स

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile