ITR फाइल करने के लिए ज़रूरी है ये काम, घर बैठे ऐसे करें पूरा

Highlights

आधार को पैन से लिंक करना है ज़रूरी

ITR फाइल करने के लिए ऐसे करें आधार से लिंकिंग

इंकम टैक्स की वैबसाइट पर जाकर करें ये स्टेप्स फॉलो

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में भारतीय नागरिकों के लिए सबसे अहम दस्तावेज़ में से एक है। आधार का उपयोग कई कामों में आता है। ये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी की जाती है जो हमारी पहचान बताने के अलावा कई अन्य कामों में उपयोग होता है जैसे, बैंक में खाता खोलना, नया सिम कार्ड लेना आदि। क्या आपको पता है कि ITR भरते समय भी आपको आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। साथ ही आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना भी ज़रूरी है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आईटीआर (ITR) भरते समय दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। चलिए हम आपको आधार कार्ड को आईटीआर से लिंक करने का सरल तरीका बताते हैं।  यह भी पढ़ें: BSNL ने पेश की नई रिचार्ज प्लान की लिस्ट, अब Rs 98 में मिलेगा 2GB डाटा और कॉलिंग बेनिफ़िट की

फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

सबसे पहले आपको पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://incometaxindia.gov.in/Pages/default.aspx पर जाना है। यहां आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।

यहां आपको प्रोफाइल सेटिंग पर जाना होगा और वहां पर लिंक आधार (link aadhaar) वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद यहां आपको अपने आधार कार्ड (Aadhaar card) से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।

यहां आपको लिंक नाउ पर क्लिक करना होगा और अपने आधार कार्ड की जानकारी अपने पैन कार्ड के साथ मिलानी होगी। ये मिला कर आगे बढ़ें।

अब आपको If you Want to generate Aadhaar OTP to e verify your return विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसको आपको दर्ज करना है और फिर सबमिट करना है। आखिर में आपको रिटर्न सक्सेसफुली ई वेरिफाइड। डाउनलोड द एकनोलेजमेंट पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका काम हो जाएगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles