Aadhaar नंबर शेयर करना पड़ सकता है भारी? फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं VID, ऐसे करें मिनटों में जनरेट

HIGHLIGHTS

आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड इस समय बढ़ रहे हैं।

अगर आप इन आधार फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो आपको इस काम को अभी कर लेना चाहिए।

आप बड़ी आसानी से Aadhaar VID बना सकते हैं, देखें कैसे यह जेनरेट होगी।

Aadhaar नंबर शेयर करना पड़ सकता है भारी? फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं VID, ऐसे करें मिनटों में जनरेट

Aadhaar Card को अगर देखा जाए तो यह देश्वसियों के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसका इस्तेमाल आजकल सिम खरीदने से लेकर सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए होने लगा है। इसके साथ साथ बैंकिंग से जुड़े सभी कामों में भी आपको इसकी जरूरत होती है। ऐसा कहा जा सकता है कि आधार कार्ड सभी के लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है, इसके ना होने पर आपके कुछ काम रुक सकते हैं। इसी कारण आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड भी बड़े पैमाने पर बढ़ते का रहे हैं। आए दिन सुनने में आता है कि आधार कार्ड का एक नया फ्रॉड किसी को चूना लगा चुका है। अब कैसे अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखा जाए, यह बड़ा सवाल बन चुका है। इसका एक उपाय हमने आपके लिए निकाल लिया है। इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या काम करके आप आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड आदि से सुरक्षित रह सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

UIDAI ने सुझाया है उपाय

अगर आप भी आधार कार्ड को लेकर चिंतित हैं तो आपको आज हम बताने वाले हैं कि आखिर कैसे अपने आधार कार्ड को सुरक्षित किया जा सकता है और आधार कार्ड के नाम पर होने वाले फ्रॉड आदि से बचा जा सकता है। जानकारी मिल रही है कि UIDAI ने इस समस्या के हाल के लिए ही Virtual ID यानि VID को शुरू किया था। यह एक 16 डिजिट का नंबर होता है, जिसे आधार नंबर के ऑथेन्टिकैशन के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है। VID एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है। इसकी मदद से आपका आदार नंबर छिपा ही रहता है और वेरीफिकेशन भी पूरा हो जाता है।

कहाँ कहाँ इस्तेमाल किया जा सकता है Aadhaar VID?

इस आधार VID Number को आप बैंक की KYC प्रोसेस के लिए आधार नंबर के स्थान पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने सिम को एक्टिव करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य सभी कामों के लिए भी आप अपने आधार नंबर के स्थान पर VID को ही मुहैया करवा सकते हैं। इस नंबर के माध्यम से भी सिस्टम आपकी आइडेंटिटी की पहचान करता है, साथ साथ आपकी जानकारी को भी सुरक्षित रखता है, जानकारी को किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल से भी VID बचाती है।

कैसे निर्मित की जा सकती है Aadhaar Card VID?

अगर आपके पास VID नहीं है तो आपको इसे निर्मित कर लेना चाहि। आप ऑनलाइन माध्यम से ही निर्मित कर सकते हैं। आइए जानते है कि आप किस तरीके से मिनटों में आधार कार्ड के लिए VID का निर्माण कर सकते हैं। नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड दे रहे हैं। आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है और आपका काम हो जाने वाला है।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक UIDAI Portal यानि UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अपने अपने आधार नंबर और OTP के साथ आपको लॉगिन करना है, आपको इसके लिए यानि OTP के लिए अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर की भी जरूरत होने वाली है।
  • यहाँ डैश्बोर्ड पर आपको Generate Virtual ID यानि VID ऑप्शन को खोजना और इसपर क्लिक करना है।
  • इतना करने के साथ ही आपका VID तुरंत ही बन जाता है और स्क्रीन पर दिखाई भी देने लगता है।
  • इसके अलावा VID को आपके Registered Mobile नंबर पर SMS के माध्यम से शेयर भी किया जाने वाला है।

किस कारण या क्यों आपको VID का इस्तेमाल करना चाहिए?

  • VID का इस्तेमाल आपको सबसे पहले तो अपने आधार नंबर को छिपाने या सुरक्षित रखने के लिए करना चाहिए।
  • इसका इस्तेमाल आपको अपनी आइडेंटिटी को चोरी होने से और फ्रॉड आदि होने से बचने के लिए करना चाहिए।
  • ऑथेन्टिकैशन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • VID को आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं और किसी भी समय आप इसे रिवॉक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: साइबर ठगों का नया हथकंडा: Netflix पेमेंट के नाम पर चल रही धांधली! भूलकर भी मत करना ये गलती

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo