EPF Balance Check: 1 मिनट से भी कम में चेक करें आपके खाते में कितना पैसा.. देखें ये प्रोसेस

HIGHLIGHTS

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके PF Account में कितना पैसा है।

यहाँ आपको एक प्रोसेस देखने को मिलेगा, जो 1 मिनट से भी कम में आपको अपडेट देगा।

3 अलग अलग तरीकों से PF Balance को चेक किया जा सकता है।

EPF Balance Check: 1 मिनट से भी कम में चेक करें आपके खाते में कितना पैसा.. देखें ये प्रोसेस

नौकरी करने वाले लगभग लगभग सभी लोगों का भारत में EPF अकाउंट होता ही है, इसी में जमा पैसा भविष्य में काम आता है। हर महीने Salary का एक हिस्सा इसमें जमा होता रहता है और सालों तक यह सिलसिला चलता राहत है, इस जमा पैसे पर सरकार की ओर से अच्छा खासा ब्याज भी दिया जाता है, अभी कुछ दिन पहले ही 8% से भी ज्यादा ब्याज ग्राहकों के खाते में जमा किया गया है। हालांकि, सभी लोगों को इसकी जानकारी है लेकिन सभी लोगों को यह जानकारी नहीं है कि आखिर PF Account के Balance को कैसे जांचा जा सकता है। बहुत से लोग यह जानते ही नहीं हैं कि आखिर उनके PF खाते में कितने पैसे हैं और ब्याज के बाद यह कितने हो चुके हैं। कुछ समय पहले तक के लिए यह प्रक्रिया बेहद ही जटिल थी, लेकिन सरकार ने जब से सभी कुछ ऑनलाइन करना शुरू किया है और डिजिटल इंडिया का फर्क इसपर भी दिखा है। असल में, अब आप घर बैठे यह जांच सकते हैं कि आपके PF Account में इस समय कितना पैसा है। वैसे तो इसकी जांच करने के लिए कई तरीके हैं लेकिन अगर आप एक मिनट से भी कम में इसकी जांच करना चाहते हैं तो इसके लिए भी एक तरीका है, जो आपको यहीं पर पता चलने वाला है। आइए जानते हैं कि आप कितने तरीके से अपने PF अकाउंट में पड़े पैसों की जांच कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

EPFO की वेबसाईट पर चेक करें

PF Passbook के Balance को जानने के लिए सबसे भरोसेमंद तरीका यह है कि आप EPFO की आधिकारिक वेबसाईट पर जा सकते हैं। इसके लिए भी आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है, गूगल पर EPFO टाइप करने मात्र से आपको सभी आधिकारिक वेबसाईट नजर आ जाने वाली हैं, इसमें Passbook वाली वेबसाईट भी शामिल है। आप अपने UAN Number और पासवर्ड के साथ यहाँ अपनी PF Passbook में लॉगिन करने के साथ ही यह जांच सकते हैं कि आपके अकाउंट में कितना पैसा है। यह तरीका बेहद ही आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी किया जाता है।

Umang App पर जाकर चेक करें

जैसे कि आप जानते हैं कि EPFO की सभी सेवाएँ UMANG App भी उपलब्ध हैं, ऐसे में आप इस एप को डाउनलोड-इंस्टॉल करके बड़ी ही आसानी से EPFO Section में जाकर अपनी पासबुक को चेक कर सकते हैं। इसके बाद हालांकि, आपको यहाँ भी UAN Number Enter करना है, जिससे Registered Mobile Number पर एक OTP आएगा। OTP Verify करते ही पूरी EPF Passbook Mobile Screen पर खुल जाएगी, और चाहें तो इसे Download भी किया जा सकता है।

SMS के जरिए चेक करें PF Account Balance

अगर आपके फोन का इंटरनेट खत्म हो गया है, और इस समय आप इंटरनेट नहीं चला पा रहे हैं तो ऐसा मत सोचिए कि आप PF Account Balance को चेक नहीं कर सकते हैं। आप ऑफलाइन भी ऐसा कर सकते हैं, इसके लिए आपको अपने रेजिस्टर मोबाइल नंबर से एक मैसेज EPFOHO के बाद अपना UAN Number लिखकर इसे 7738299899 पर भेज देना है। इसके तुरंत बाद ही आपको अपने PF Account का Balance पता चल जाने वाला है।

Missed Call देकर चेक करें

सबसे आसान तरीका है Missed Call से PF Account का balance जानना। आपको बस एक कॉल करना है और यह अपने आप ही मिस हो जाने वाला है, हालांकि, आपको यह कॉल अपने PF Account के साथ रेजिस्टर मोबाइल नंबर से करना होगा। कॉल आपको 011-22901406 पर करना है। ऐसा करके एक मिनट से कम के समय में आप PF Balance की डिटेल्स ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Google Account Recovery: अब बिना OTP और कोड के लॉगिन होगा अकाउंट, गूगल लाया कमाल का सेल्फ़ी वीडियो फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile