आपके नाम पर कितने फर्जी सिम हैं एक्टिव? 1 मिनट में खोजबीन करके ब्लॉक करें
कहीं आपके नाम पर एक से ज्यादा सिम कार्ड तो एक्टिव नहीं हैं?
कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड की कॉपी दे देने के बाद आपके नाम पर किसी अन्य को नंबर दे दिया जाता है।
कैसे इसका पता लगाया जा सकता और अनजान नंबरों/SIM को कैसे बंद किया जा सकता है।
अब धीरे धीरे प्रिन्ट आउट की जरूरत खत्म होने लगी है, इसकी जगह EKYC ने ले ली है। हालांकि, कुछ सालों पहले तक अगर आपको सिम कार्ड खरीदना है तो अपने आधार कार्ड की कॉपी इसके लिए देनी होती थी। अब ऐसे में आप इस कॉपी को दे तो आते थे लेकिन आपको यह जानकारी कभी नहीं हो पाती थी कि इसी के जरिए कई लोगों को सिम कार्ड दे दिया गया है, और आपको इसकी जानकारी भी नहीं है। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि, यह किसी के लिए भी कितने खतरनाक हो सकते हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके नाम पर चल रहे सिम कार्ड से किसी ने कोई फ्रॉड कर दिया तो मानकर चलिए कि आप तो फंस ही गए। हालांकि, सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और एक ऐसे पोर्टल को निर्मित किया है, जिससे आपको यह जानकारी आसानी से मिलती है कि आखिर आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं। आप इस पोर्टल पर जाकर यह जांच कर सकते हैं कि कहीं आपके नाम पर तो एक से ज्यादा सिम कार्ड एक्टिव नहीं हैं। आइए पूरी प्रोसेस को बारीक से देखते हैं और इसके बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स लेते हैं।
SurveyTAFCOP पोर्टल पर की जा सकती है जांच
जैसे कि मैंने आपको ऊपर भी बताया है कि सरकार ने इस समस्या को दूर करने के लिए एक कदम उठाया है और एक पोर्टल को पेश किया है जो आपको आसानी से कुछ डिटेल्स दर्ज करने के बाद ही यह जानकारी दे देता है कि आपके नाम पर या आपके आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड लिंक हैं। अगर आप जांच करना चाहते हैं तो आप TAFCOP पोर्टल यानि Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection पर जा सकते हैं। इस पोर्टल के बारे में आपको ज्यादा जानकारी अगर दी जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि यह संचार विभाग की आधिकारिक सेवा है। इस पोर्टल पर जाकर आप अपने आधार नंबर के साथ अपने नाम पर चल रहे मोबाइल सिम कार्ड आदि की जानकारी ले सकते हैं।

पोर्टल पर जाकर क्या करें?
इस पोर्टल को ओपन करने के बाद आपको अपने 10 अंकों के मोबाइल नंबर को दर्ज करना है, इसके बाद आपको इसी नंबर पर आए OTP को भी दर्ज करना है। OTP डालने के लॉगिन हो जाने वाला है और स्क्रीन पर उन सभी नाम की डिटेल्स आपको मिल जाने वाली है, जो आपके नाम पर चल रहे हैं। इसका मतलब है कि आप यहाँ देख सकते हैं कि आपके आधार कार्ड के साथ कितने नंबर लिंक हैं। अगर आपको इस लिस्ट में कोई ऐसा नंबर मिलता है जो आपने कभी नहीं खरीदा और आपकी जानकारी से यह बाहर है तो आप इसे ब्लॉक करने की रीक्वेस्ट भी यहाँ कर सकते हैं।
फर्जी सिम कार्ड की जानकारी मिलने पर ब्लॉक करें!
जैसे कि अब आप लिस्ट में देख रहे हैं कि आपके नाम पर यानि आपके आधार कार्ड से कुछ नंबर लिए गए हैं, जाहिर है कि इसमें आपका नंबर होने वाला है। इसके अलावा अगर आपने किसी सेकन्डेरी नंबर को या किसी परिवार के सदस्य के लिए नंबर ले रखा है तो आपको वह भी यहाँ नजर आ जाने वाला है। इसके उलट अगर आपको लिस्ट में कोई ऐसा नंबर/सिम कार्ड मिलता है जो आपको जानकारी से बाहर है तो आप इसे बंद/ब्लॉक करने की रीक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यहीं पर दिखाई दे रहे ऑप्शन यानि ‘This is note my number’ पर क्लिक करना है या ‘Not Required’ पर भी क्लिक किया जा सकता है।

जैसे ही आप इस नंबर के लिए शिकायत डालते हैं तो इस नंबर की री-वेरीफिकेशन एक बार फिर से शुरू हो जाती है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस प्रक्रिया को सरकार ने एकदम फ्री रखा है, इसके लिए आपको एक रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप मिनटों में जांच करके मिनटों में ही इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कहीं Aadhaar Card नकली तो नहीं? मिनटों में लगेगा पता..बड़े काम का है ये जुगाड़
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile