Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • WWDC 2023: लंबे इंतज़ार के बाद Apple ने इन प्रॉडक्ट्स से उठाया पर्दा, देखें अब तक के अपडेट्स
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » How To » General » EPFO Portal से घर बैठे PF चेक करें! ये 4 स्टेप्स फॉलो करके चुटकियों में पता चल जाएगा खाते में कितना पैसा

EPFO Portal से घर बैठे PF चेक करें! ये 4 स्टेप्स फॉलो करके चुटकियों में पता चल जाएगा खाते में कितना पैसा

By Ashwani Kumar | Updated on 19-Mar-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
EPFO Portal से घर बैठे PF चेक करें! ये 4 स्टेप्स फॉलो करके चुटकियों में पता चल जाएगा खाते में कितना पैसा
Ashwani Kumar Ashwani Kumar
19-Mar-2026

अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपकी सैलरी का एक हिस्सा EPF (Provident Fund) में जाहिर तौर पर जाता होगा, इसे आप भविष्य के लिए निवेश कर रहे हैं तो यह आपकी भविष्य की सुरक्षा के लिए भी बेहद ही ज्यादा जरूरी है। लेकिन बहुत से लोग आज भी अपना PF बैलेंस चेक करने, KYC अपडेट करने या पैसे निकालने के लिए ऑफिस के चक्कर लगाते हैं, जबकि ये सारे काम अब घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकते हैं। भारत सरकार की Employee’s Provident Fund Organisation की ओर से निर्मित EPFO Member Portal एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसने 2026 तक आते-आते PF से जुड़े लगभग सभी काम आसान कर दिए हैं। इस पोर्टल की मदद से आप रियल-टाइम में अपना अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं, पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं, KYC अपडेट कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने या ट्रांसफर करने जैसे काम भी बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

UAN क्या होता है?

इसके पहले कि हम आपको यह बता शुरू करें कि आप ऊपर बताए गए सभी कामों को घर बैठे कैसे कर सकते हैं। आइए एक नजर UAN नंबर पर डाल लेते हैं जो PF की आत्मा होता है। इस नंबर के बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। इसी कारण इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। असल में, ऐसा कहा जा सकता है कि ऊपर बताए पूरे सिस्टम की सबसे अहम कड़ी होती है आपका UAN यानी Universal Account Number। यह 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जो हर EPF सदस्य को दिया जाता है और नौकरी बदल जाने पर भी यही एकमात्र नंबर होता है जो बदलता नहीं है।

आसान भाषा में समझें तो UAN ही आपका EPFO अकाउंट खोलने की चाबी है। जब तक आप इसे एक्टिवेट नहीं करते, तब तक आप पोर्टल की सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं ले सकते। एक बार UAN एक्टिव हो जाए, तो आप अपने PF से जुड़े लगभग हर काम को अपने आप ही आसानी से कर सकते हैं, इसके बाद आपको किसी भी शाखा के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इससे आप खुद ही बैलेंस चेक करने से लेकर, क्लेम डालना या KYC अपडेट भी कर सकते हैं।

कैसे लॉगिन होता है PF Account? कहाँ नजर आती है पासबुक!

EPFO Member Portal में लॉगिन करना भी बहुत आसान है। सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होती है, जहां आप अपना एक्टिव UAN (जिसके बारे में आप ऊपर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर चुके हैं) और उससे जुड़ा पासवर्ड डालते हैं। इसके बाद CAPTCHA भरकर Sign In पर क्लिक करते ही आपका अकाउंट खुल जाता है, हालांकि, इसके पहले आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP भी मिलता है। लॉगिन होते ही आप अपनी EPF पासबुक देख सकते हैं, जिसमें आपकी हर महीने की जमा राशि साफ दिखाई देती है।

इसके अलावा आप अपनी KYC डिटेल्स जैसे आधार, पैन और बैंक अकाउंट अपडेट कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आंशिक या पूरा PF निकालने के लिए ऑनलाइन ऑनलाइन ही आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपना EPF अकाउंट चेक करते हैं, तो इससे आपको यह भी पता चलता रहता है कि आपकी कंपनी सही तरीके से पैसे जमा कर रही है या नहीं, इसके बाद आप अपने रिटायरमेंट की बेहतर प्लानिंग भी कर सकते हैं।

पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें?

अगर कभी आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो उसे रीसेट करना भी बेहद आसान है। लॉगिन पेज पर Forgot Password ऑप्शन का चुनाव करें, इसके बाद आपको UAN, नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालने होते हैं। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आता है, जिसे डालकर आप नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं। यहां एक जरूरी बात यह है कि आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना चाहिए, तभी आप OTP के जरिए पासवर्ड बदल पाएंगे, वरना नहीं। इसलिए ही आपको अभी के अभी EPF के साथ अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट कर लेना चाहिए।

EPFO Portal है पूरी तरह डिजिटल

कुल मिलाकर EPFO Member Portal ने PF मैनेजमेंट को पहले से कहीं ज्यादा आसान, ट्रांसपेरेंट और बेहद फास्ट बना दिया है। अब आपको छोटे-छोटे काम के लिए PF दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही इसे मैनेज कर सकते हैं। जो भी लोग नौकरी करते हैं, उनके लिए यह पोर्टल सिर्फ एक सुविधा नहीं बल्कि अपने भविष्य को सुरक्षित रखने का एक मजबूत जरिया बन चुका है।

यह भी पढ़ें: चुटकियों में सेटअप कर लें WhatsApp Backup! कहीं उड़ न जाए सालों का डेटा और यादगार पल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Latest Article
‘भगवा’ कलर वाले iPhone 17 Pro Max की कीमत अचानक धड़ाम! अब बस इतने रुपये में उपलब्ध, जानें कहां मिल रही डील ‘भगवा’ कलर वाले iPhone 17 Pro Max की कीमत अचानक धड़ाम! अब बस इतने रुपये में उपलब्ध, जानें कहां मिल रही डील
WhatsApp का धांसू फीचर, अपने-आप तय समय पर चला जाएगा मैसेज, जानें कैसे इस्तेमाल करें शेड्यूल मैसेजिंग WhatsApp का धांसू फीचर, अपने-आप तय समय पर चला जाएगा मैसेज, जानें कैसे इस्तेमाल करें शेड्यूल मैसेजिंग
उमस भरी चिपचिपी गर्मी में कश्मीर जैसी ठंडक देगा ये छोटू डिवाइस, 2000 रुपये से भी कम है कीमत उमस भरी चिपचिपी गर्मी में कश्मीर जैसी ठंडक देगा ये छोटू डिवाइस, 2000 रुपये से भी कम है कीमत
दृश्यम-महाराजा भी लगने लगेंगे फीके, सस्पेंस थ्रिलर का ओवरडोज़ है 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म, क्लाईमैक्स में लगेगा 440 वोल्ट का झटका दृश्यम-महाराजा भी लगने लगेंगे फीके, सस्पेंस थ्रिलर का ओवरडोज़ है 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म, क्लाईमैक्स में लगेगा 440 वोल्ट का झटका
Blaupunkt के QLED Smart TV पर 52% की सीधी छूट, 11 हज़ार रुपये से भी कम में ले जाओ घर! Blaupunkt के QLED Smart TV पर 52% की सीधी छूट, 11 हज़ार रुपये से भी कम में ले जाओ घर!
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Motorola Edge 70 Pro+
  • Xiaomi 17T
  • Oppo F33 Pro
  • Oppo Find X9 Ultra
  • Motorola Razr Fold
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo