व्हाट्सऐप में ऐसे करें चैट के दौरान कैमरे का इस्तेमाल

HIGHLIGHTS

आज हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि किस तरह व्हाट्सऐप पर चैट के दौरान कैमरे का इस्तेमाल कर के तस्वीरें ली जा सकती हैं और आगे भेजी जा सकती हैं.

व्हाट्सऐप में ऐसे करें चैट के दौरान कैमरे का इस्तेमाल

व्हाट्सऐप आज के समय में लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध ऐप है, खासकर की युवा लोगों में यह ऐप काफी प्रचलित है. जो यूज़र्स शुरुआत में यह ऐप इस्तेमाल करना शुरू करते हैं उन्हें इसके कुछ फीचर्स के बारे में नहीं पता होता है. कुछ यूज़र्स को व्हाट्सऐप चैट के दौरान कैमरा का इस्तेमाल नहीं करना आता है. अगर चैट के दौरान बिना व्हाट्सऐप को बंद किए तस्वीरें क्लिक करनी हो तो क्या करना चाहिए. आज हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि किस तरह व्हाट्सऐप पर चैट के दौरान कैमरे का इस्तेमाल कर के तस्वीरें ली जा सकती हैं और आगे भेजी जा सकती हैं. आइए इस आर्टिकल पर नज़र डाल लेते हैं. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!
  • जिस चैट में आप कैमरे का इस्तेमाल करके तस्वीर खींचना चाहते हैं उसे खोलें.
  • कीबोर्ड के ऊपर टाइपिंग स्पेस के साथ में मौजूद कैमरा आइकॉन पर क्लिक करें.

  • अब यहाँ से तस्वीर क्लिक करके आप आगे भेज सकते हैं. 

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile