ऐसे डाल सकते हैं व्हाट्सऐप स्टेटस में वीडियो या इमेज

HIGHLIGHTS

इस आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि किस तरह यूज़र्स व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट कर सकते हैं.

ऐसे डाल सकते हैं व्हाट्सऐप स्टेटस में वीडियो या इमेज

व्हाट्सऐप यूज़र्स के बीच आजकल एक नया ट्रेंड चल रहा है. लोग व्हाट्सऐप के स्टेटस फीचर को काफी पसंद कर रहे हैं. हालाँकि इस स्टेटस की अवधि 24 घंटों की होती है, 24 घंटे पूरे होने के बाद ऑटोमेटिकली यह स्टेटस हट जाता है. कुछ लोग स्टेटस में तस्वीरें डालना पसंद करते हैं तो कुछ लोग वीडियोज़ भी शेयर करते हैं. जिन यूज़र्स को व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर का उपयोग करना नहीं आता है उनके लिए हमने यह आर्टिकल लिखा है. इस आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि किस तरह यूज़र्स व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट कर सकते हैं.  अमेज़न के ग्रेट इंडियन सेल में इन डिवाइसों पर हैं खास ऑफर

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!
  • व्हाट्सऐप खोलें और कैमरा आइकॉन पर टैप करें. 

  • जो इमेज या वीडियो आप लगाना चाहते हैं उसे चुनें. 

  • इमेज चुनने के बाद सही के निशान पर टैप करें.

  • अब माय स्टेटस पर टैप कर के आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. 

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile