HIGHLIGHTS
मल्टीप्ल फ़ोटोज़ एक ही पोस्ट में अपलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
इन्स्टाग्राम यूज़र्स एक ही पोस्ट में कई फ़ोटोज़ और वीडियोज़ को शेयर करने के लिए एल्बम की तरह फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं. अलग-अलग फोटो शेयर करने के लिए हर एक फोटो को अलग से पोस्ट करने की आवश्यकता नहीं है.
Surveyयूज़र्स फीड में एक पोस्ट में 10 फोटो और वीडियो तक अपलोड कर के शेयर कर सकते हैं. फीड के अन्दर पोस्ट में आपके द्वारा अपलोड किया गया सबसे पहला फोटो या वीडियो दिखाई देगा और इसके नीचे डॉट्स (.) की एक लाइन दिखेगी. यूज़र्स बाकि की फ़ोटोज़ और वीडियोज़ देखने के लिए स्वाइप कर सकते हैं.
मल्टीप्ल फ़ोटोज़ एक ही पोस्ट में अपलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
फ़ोटोज़ शेयर करने के लिए सबसे पहले स्क्रीन पर नीचे की ओर दिए गए {+} लाइब्रेरी बटन पर टैप करें.
यहाँ सिलेक्ट मल्टीपल विकल्प चुन कर आप जो फ़ोटोज़ शेयर करना चाहते हैं उन्हें चुन सकते हैं.
फ़ोटोज़ को फ्रेम में एडजस्ट करने के लिए स्क्रीन टच करें. यह बात ध्यान में रखें कि पोस्ट में शामिल की गई अगर एक फोटो स्क्वायर या पोर्ट्रेट है तो बाकी भी वही हो. फ़ोटोज़ को फ्रेम करने के बाद नेक्स्ट बटन पर टैप कर के पोस्ट शेयर कर सकते हैं.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile