ऐप के जरिए रियल टाइम में खेलें KBC
कौन बनेगा करोड़पति यानि KBC एक ऐसा रियलिटी गेम शो है, जो हर वर्ग और उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय है. एक बार फिर से KBC का नया सीज़न शुरू हो गया है और इसी के साथ लोगों का उत्साह भी बढ़ गया है. ज्यादातर लोग KBC में जाकर हॉट सीट पर बैठना चाहते हैं और अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, पर सबकी किस्मत उन्हें हॉटसीट तक नहीं पहुंचा पाती. Amazon दे रहा है आज लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
Surveyऐसे लोगों के लिए जियो एक खास तोहफा लेकर आया है. हां अगर आप हॉटसीट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो ज्यादा निराश होने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि अब आप घर बैठे रियल टाइम में KBC खेल सकते हैं और अच्छे प्वाइंट्स इक्ट्ठा कर सरप्राइज गिफ्ट भी पा सकते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे घर बैठे खेले KBC और जीतें गिफ्ट्स.
अगर घर बैठे आपको KBC खेलना है तो सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन पर JioChat ऐप इंस्टॉल करें. ये ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस ऐप को फ्री में इस्टॉल कर सकते हैं. ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको रेजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर भी डालना होगा. रेजिस्ट्रेशन कंपलीट होने के बाद अब KBC के चैट पर जाकर रियल टाइम में इस गेम को खेलें और प्वाइंट्स बनाएं.
इस खेल के नियम जानने के लिए आप KBC के चैट बॉक्स में जाएं जहां कुछ ऑप्शन दिए गए हैं. जिसमें कैसे खेलें, लीडरबोर्ड, मित्र बुलाएं, आपके प्रश्न और सेटिंग्स शामिल हैं. अब आप यहां ‘आपके प्रश्न’ ऑप्शन में जाकर उन सभी नियमों को पढ़ सकते हैं, जो खेल में आपकी मदद करेंगे.
आप इस खेल के लिए अपने फ्रेंड्स को भी इनवाइट कर सकते हैं. घर बैठे इस रियलिटी गेम को आप सोमवार से शुक्रवार तक खेल सकते हैं. चैट बाक्स पर KBC रियल टाइम पर चलता है. मतलब सवाल और उसका सही जवाब टीवी के साथ ही आता है.
Amazon दे रहा है आज लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile