ऐसे करें व्हाट्सऐप से ऑडियो या वीडियो कॉल

HIGHLIGHTS

इस आर्टिकल में हम यूज़र्स को व्हाट्सऐप द्वारा ऑडियो या वीडियो कॉल करने का तरीका बता रहे हैं.

ऐसे करें व्हाट्सऐप से ऑडियो या वीडियो कॉल

दिन प्रतिदिन तकनीकी क्षेत्र में होती बढ़ोतरी से लोगों को बहुत से फायदे होते है. अगर हम बात करें व्हाट्सऐप की, तो हम दूर से दूर रह कर अपने दोस्तों परिवारों से बात कर सकते हैं. चाहे लिख कर बात करना हो या ऑडियो या वीडियो कॉल. वीडियो कॉल करके हम अपने दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं. कुछ यूज़र्स को शुरुआत में नहीं पता होता है कि किस तरह व्हाट्सऐप से कॉल या वीडियो कॉल की जा सकती है. यूज़र्स के इस काम को आसान बनाने के लिए हमने यह आर्टिकल लिखा है. इस आर्टिकल में हम यूज़र्स को व्हाट्सऐप द्वारा ऑडियो या वीडियो कॉल करने का तरीका बता रहे हैं.  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

व्हाट्सऐप खोलकर जिस कॉन्टेक्ट पर कॉल करना चाहते हैं उस कॉन्टेक्ट पर टैप करें.

अब ऊपर दिए फोन आइकॉन पर टैप कर के आप ऑडियो कॉल कर सकते हैं.

 


    

  • वीडियो कॉल के लिए कैमरा आइकॉन पर टैप कर के कॉल शुरू की जा सकती है.

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile