हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि किस तरह आप अपनी पोस्ट पर आए लाइक्स और कमेंट्स देख सकते हैं और साथ ही आपको हाल ही में फॉलो करने वाले यूज़र्स की जानकरी भी मिल सकती है.
इन्स्टाग्राम की शुरुआत से लेकर अब तक इसके यूज़र्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. अधिकतर लोग इन्स्टाग्राम को काफी पसंद करते हैं और अपने फ़ोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करते हैं. अगर आपने हाल ही में इन्स्टाग्राम इस्तेमाल करना शुरू किया है और इसके फीचर्स बुरी तरह नहीं समझते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है.
हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि किस तरह आप अपनी पोस्ट पर आए लाइक्स और कमेंट्स देख सकते हैं और साथ ही आपको हाल ही में फॉलो करने वाले यूज़र्स की जानकरी भी मिल सकती है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इन्स्टाग्राम ऐप खोलकर नीचे बने हार्ट आइकॉन पर टैप करें.
इस लिस्ट में आप अपनी पोस्ट पर आए लाइक्स और कमेंट्स देख सकते हैं और साथ ही हाल ही में जिन यूज़र्स ने आपको फॉलो करना शुरू किया है उनकी जानकारी पा सकते हैं.
इसके अलावा आप सीधे पोस्ट पर जा कर भी निचे दिए गए लाइक्स विकल्प पर टैप कर के भी अपनी पोस्ट पर आए लाइक्स देख सकते हैं.