HIGHLIGHTS
आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड बदल सकते हैं.
आमतौर पर हम अपने फोन में फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर आदि लॉग इन ही रखते हैं. बार-बार लॉग इन न करने से हम कई बार पासवर्ड भी भूल जाते हैं. कभी-कभी हमें अपना पासवर्ड याद भी होता है, लेकिन किसी अन्य कारण से हम इसे बदलना चाहते हैं और इसका तरीका नहीं जानते हैं तो परेशानी का सामना करना पड़ता है.
Surveyहम इस आर्टिकल में इन्स्टाग्राम का पासवर्ड बदलने का तरीका बता रहे हैं. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड बदल सकते हैं.
अगर आप अपने इन्स्टाग्राम का पासवर्ड भूल गए हैं तो लॉग इन स्क्रीन पर फॉरगॉट पर टैप करें और यहाँ यूज़र नेम या ईमेल पर टैप करें. जो ईमेल एड्रेस आपने रजिस्टर किया हुआ है वो डालें और सर्च करें. अगर आपने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट पहले से फेसबुक अकाउंट से लिंक किया हुआ है तो आप फेसबुक के ज़रिए भी अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile