कैसे करें किसी नंबर को व्हाट्सऐप पर ब्लॉक?

HIGHLIGHTS

हमने इस आर्टिकल में किसी नंबर को व्हाट्सऐप पर ब्लॉक करने का तरीका बताया है.

कैसे करें किसी नंबर को व्हाट्सऐप पर ब्लॉक?

व्हाट्सऐप का उपयोग अधिकतर लोग करते हैं, वैसे तो व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स का इस्तेमाल कर के आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर, स्टेटस, लास्ट सीन सभी आइडेंटिटी अननॉन यूज़र्स से छुपा कर रख सकते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे नंबर्स से भी मैसेज आने लगते हैं जिन्हें हम नहीं जानते हैं तो उनसे बचने का सबसे सही तरीका उन्हें ब्लॉक करना ही होता है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि जो यूज़र्स शुरुआत में व्हाट्सऐप इस्तेमाल करना शुरू करते हैं उन्हें इसकी सेटिंग्स के बारे में पता नहीं होता है और यूज़र्स को कुछ परेशानियाँ भी झेलनी पड़ती है. हमने इस आर्टिकल में किसी नंबर को व्हाट्सऐप पर ब्लॉक करने का तरीका बताया है. 

  • जिस नंबर को आप ब्लॉक करना चाहते हैं उस चैट को खोलें.

  • मेनू विकल्प में जाकर मोर पर क्लिक करें.

 

  • यहाँ दिए गए ब्लॉक विकल्प को चुनें.

 

  • ब्लॉक विकल्प पर टैप करने पर नंबर ब्लॉक हो जाएगा. 

 

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile