Fire-Boltt 360 Smartwatch Review: किफायती दाम में औसत डिजाईन से लैस है ये वॉच

Fire-Boltt 360 Smartwatch Review:  किफायती दाम में औसत डिजाईन से लैस है ये वॉच

खूबियाँ

  • कीमत सही है
  • बैटरी लाइफ बढ़िया है
  • फुल HD टच स्क्रीन 

खामियां

  • डिजाईन औसत है
  • UI ज्यादा अच्छा नहीं है
  • फीचर औसत है

अगर आप इस समय बाजार में एक स्मार्टवॉच को खरीदने के लये निकलते हैं तो आपको बता देते है कि बाजार में आपको न जाने कितने ही ऑप्शन उपलब्ध मिल जाने वाले हैं। हालाँकि अगर सबसे अच्छी और तगड़े फीचर्स के साथ आने वाली किसी वॉच की चर्चा करें तो जो आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान रखने में तो मदद करती ही है, साथ ही आपके फोन के काम को भी करने में सक्षम है तो आपको Apple  वॉच सीरीज की लेटेस्ट वॉच की ओर जाना चाहिए। हालाँकि आपको बता देते है कि आपको यह भी ध्यान में रखना है कि यह इस समय बाजार में सबसे अच्छी स्मार्टवॉच तो है लेकिन यह सबसे महँगी भी है, हालाँकि इसके अलावा आप इसे उसी समय इस्तेमाल कर सकते हैं जब आपके पास एक iPhone हो। अब या तो आपके पास iPhone होना आवश्यक है या फिर आपके पास बहुत से पैसा होना जरुरी है। अगर आपके पास दोनों हैं तो आपको किसी भी अन्य वॉच की ओर देखने की भी जरूरत नहीं है। 

हालाँकि अगर ऐसा नहीं है तो आपको बाजार में कई अन्य वॉच मिल जाने वाली हैं, जो एंड्राइड प्लेटफार्म पर चलती हैं। इसके अलावा यह कम कीमत से लेकर आपको महँगी भी मिल जाने वाली हैं। अब अगर हम सैमसंग की ओर चले जाएँ तो आपको कुछ ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप Huawei की ओर जाते हैं तो आपको अच्छी फीचर्स तो मिलेंगे, इसके अलावा आपको कुछ ज्यादा पैसे भी खर्च कने पड़ सकते हैं। हालाँकि आजकल इंडिया के बाजार में अफोर्डेबल कीमत में अच्छी अच्छी वॉच लाने के लिए Amazfit को भी एक बड़ा प्लेयर माना जा रहा है। अभी हाल ही में मैंने इसकी  T-rex Pro का रिव्यु किया था, जिसे आप यहाँ देख सकते हैं। यह वॉच आपको कम कीमत में मिल रही है लेकिन इसमें आपको सबसे बढ़िया डिजाईन के साथ ही शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। हालाँकि इसकी या Apple Watch Series की चर्चा हम यहाँ नहीं करने वाले हैं। हम यहाँ अभी हाल ही में बाजार में आई एक बजट स्मार्टवॉच Fire-boltt 360 के विषय में चर्चा करने वाले हैं। इस वॉच को हमने कुछ समय एक लिए इस्तेमाल किया है। आइये अब जानते है कि आखिर Rs 3,999 की कीमत में आने वाली इस बेहद ही सस्ती स्मार्टवॉच में आपको क्या क्या मिल रहा है, और अगर आप इतना पैसा खर्च करके इसे लेते हैं तो आपका एक्सपीरियंस इसके साथ कैसा रहने वाला है। 

Fire-Boltt 360 स्पेक्स और फीचर 

आपको बता देते हैं कि वॉच में आपको ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 1.3-इंच की HD टच स्क्रीन मिल रही है। हालाँकि इसके अलावा आपको इसमें हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, कैलरी काउंट, स्टेप काउंट के अलावा IP68 रेटिंग मिल रही है, जो आपको वाटर रेसिस्टेंट क्षमता के साथ मिल रही है। आपको बता देते हैं कि यह वाटर ही नहीं बल्कि डस्ट रेसिस्टेंट भी है। इतना ही नहीं इसमें आपको कई ट्रेनिंग मोड भी मिल रहे हैं, जो आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान रखने में मदद करते हैं। इसमें आपको वाकिंग, रनिंग, साइकिलिंग, स्किपिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और इसके अलावा स्विमिंग मोड भी मिल रहा है। 

इसके अलावा Fire-Boltt 360 में आपको बता देते है कि किसी भी थर्ड पार्टी ऐप का सपोर्ट किसी भी तरह से नहीं मिल रहा है। इसमें आपको इसके अलावा फाइंड फ़ोन, स्टॉपवॉच, वेदर, रिमोट ,म्यूजिक और रिमोट कैमरा कण्ट्रोल भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको अलार्म और टाइमर आदि का सपोर्ट भी मिल रहा है। अब यहाँ आपको यह भी बात देते है कि इसमें आपको कनेक्टिविटी की जो सपोर्ट मिल रही है, वह iOS 9.0 और उसके आगे के वर्जन के आने वाले फोंस का सपोर्ट मिल रहा है, इसके अलावा अगर हम एंड्राइड की चर्चा करें तो इसे एंड्राइड 4.4 या उसके ऊपर के वर्जन पर आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है, इसे अपने फोन से कनेक्ट करने के लिए आपको Da Fit App जरूरत होती है, जो आपको बड़ी आसानी से गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मिल जाने वाला है। 

यहाँ हमने यह जान लिया है कि आखिर इसमें आपको क्या फीचर मिल रहे हैं, और आपको यहाँ बता देता हूँ कि Rs 3,999 के प्राइस में जो अमेज़न इंडिया पर इस समय नजर आ रहा है, यह आपके लिए एक बढ़िया चॉइस हो सकती है। असल में अभी तक हमने आपको इसके फीचर के बारे में ही जानकारी दी है। अब हम आपको बताने वाले है कि आखिर इसके इस्तेमाल के बाद हमें इस वॉच को लेकर क्या महसूस हुआ है। आइये अब आपको बताते हैं कि आखिर आपको इस वॉच को लेना चाहिए कि नहीं! 

Fire-Boltt 360 डिजाईन और बनावट 

इस वॉच में आपको एक 1.3-इंच की HD Screen मिल रही है। जो असल में आपसे कहूँ तो इस राउंड डायल पर सही लग रही है इसके अलावा इस वॉच में टच जो है वह कभी कभी काम सही प्रकार से नहीं करता है। अब अगर हम इसके बिल्ड की बात करें तो इसमें आपको मेटल बॉडी मिल रही है। हालाँकि इसके अलावा आपको इसमें जो स्रै वप मिल रहा है, वह रबड़ का है, और आपके हाथों में किसी भी प्रकार से आपको परेशान नहीं करता है। हालाँकि अगर इसका वेट भी काफी कम है तो आप इसे लम्बे समय तक अपनी कलाई में बाँध भी सकते हैं। मैंने पिछले समय में कई स्मार्टवॉच को रिव्यु किया और और अगर मैं तुलना करके देखूं तो मुझे इसमें और उन वॉच में काफी अंतर नजर आया है। आपको बता देता हूँ कि इसमें आपको बढ़िया से बढ़िया फीचर जरुर मिल रहे हैं। लेकिन इसका डिजाईन उतना खास नहीं है। यह बेहद ही औसत सी दिखने वाली वॉच है। हालाँकि इसके टॉप पर कंपनी ने कुछ नंबर देकर इसे आकर्षक बनाने की कोशिश जरुर की है लेकिन वह इसे आकर्षक बना नहीं पाई है। 

असल में इसका डिजाईन उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जो या तो बेहद ही सस्ती वॉच को तलाश कर रहे हैं, जो किसी बैंड को इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं लेकिन उन्हें एक वॉच चाहिए, जो उनके फिटनेस का ध्यान रखकर उन्हें उनके मैसेज, फ़ोन कॉल्स और अन्य कुछ कंट्रोल्स प्रदान कर सके। इस वॉच को ऐसा ही डिजाईन भी किया गया है। इसके अलावा अब फिर से स्ट्रैप पर आ जाते हैं। इसके स्ट्रैप पर जो बकल जोड़ा गया है, वह स्टेनलेस स्टील का है और काफी मज़बूत भी है। इसके अलावा इसके डिजाईन में आपको कुछ भी नजर नहीं आने वाला है।

हालाँकि अब अगर डिस्प्ले की बात करें तो बता देते है कि यह काफी ब्राइट है और आपको फील भी अच्छा देती है। हालाँकि इसके टच में जैसे कि मैंने आपको पहले भी बताया है, कुछ प्रॉब्लम है और यह प्रॉपर काम नहीं करता है। इसके अलावा टच स्क्रीन होने के कारण आपको इसमें दिए गए एक ही बटन को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आप स्क्रीन पर बेशक यह सही से टच नहीं लेती है। काम कर सकते हैं। अगर आप डिस्प्ले पर डाउन स्वाइप करते हैं तो आपको यहाँ बैटरी इन्फो, वेदर की जानकारी, सेटिंग, फाइंड फ़ोन, टोर्च, ब्राइटनेस के ऑप्शन नजर आते हैं। इन्हें आप यहाँ से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि आपको इसमें डबल टैप तो वेक उप स्क्रीन पर ऑप्शन नहीं मिल रहा है। अगर आपने घडी को बांधा हुआ है तो यह आपकी कलाई को मूव करने करने पर वेक उप होती है, या अगर आपने इसे किसी जगह पर रखा हुआ है तो आपको इसके बटन को दबाकर इसे इस्तेमाल करना होगा।

अब अगर आप स्वाइप अप करते हैं तो आपको जिन भी मोड्स की बात हम कर चुके हैं के अलावा मैसेज सेटिंग के ऑप्शन भी नजर आते हैं, जिनका इस्तेमाल आप यहाँ जाकर कर सकते हैं। लेफ्ट स्वाइप करने पर आपको अपनी एक्टिविटी के बारे में जानकारी मिलती है कि आप कितना चले हैं आदि। यहाँ राईट स्वाइप करने पर आपको बहुत से अन्य फीचर भी नजर आते हैं, जिनमें कैमरा कण्ट्रोल और म्यूजिक कण्ट्रोल आदि शामिल हैं। इसके अलावा अगर आप इसके ऐप पर जाते हैं तो आपको कई अन्य फीचर भी मिलते हैं। 

जैसे आपको इसमें यह ऑप्शन भी मिलता है कि आपको कितने अन्तराल पर पानी पीना चाहिए, आप इसमें जाकर सेटिंग कर सकते हैं, और इसके बाद आपको पानी किस समय पीना है यह आपको चेताता रहता है। ऐसे अन्य कई फीचर इसमें मौजूद हैं। जो मुझे बेहद पसंद आये हैं। 

हालाँकि अगर मैं इसके UI की बात करूँ तो यह मुझे बेहद ही साधारण लगा है। इसके अलावा जो आपको नोटिफिकेशन आती है, उसे समझने में भी आपको समय लग सकता है। असल में इसका UI बेहद ही साधारण होने के चलते जो आपको नोटिफिकेशन मिलता है वह आपको समझ में नहीं आता है। अगर आपको मात्र मैसेज आया है तो आपको इस बात को कुछ दिनों के लिए समझने में लगाना होगा कि यह मैसेज आपको कहाँ आया है। हालाँकि WhatsApp के मैसेज को आप आसानी से समझ सकते हैं लेकिन अन्य एप्स के मैसेज को समझने में आपको समय लगने वाला है। कई वॉच आपको इसमें मिलते हैं, जिनमें साधारण एनालॉग से लेकर कुछ फिटनेस से जुड़े ऑप्शन भी दिखाता है। इन्हें आप ऐप के माध्यम से आय डायरेक्ट वॉच से भी चेंज कर सकते हैं। नोटिफिकेशन को लेकर मुझे यह कुछ पसंद नहीं आया है साथ ही इसका UI भी मुझे अच्छा नहीं लगा है। हालाँकि इसकी कीमत को देखकर मैं इतना ही कहूँगा कि इसके फीचर्स जो इसमें मिल रहे हैं, उन्हें देखकर और इसकी कीमत को देखकर इसे एक अच्छी वॉच ही कहा जाने वाला है। 

यहाँ आपको बता देता हूँ कि हालाँकि बाजार में आपको अन्य कई ऑप्शन मिल जाने वाले हैं। लेकिन आपको इस कीमत में इसी तरह के फीचर के साथ आपको मिलेंगे। अब अगर आप कीमत को कुछ बढ़ा देते हैं तो आपको 10 हजार के आसपास की कीमत में कई तगड़ी स्मार्ट वॉच मिल जाने वाली हैं। एक उदारहण आपको बता देता हूँ जो मैंने अभी रिव्यु की है, Amazfit T-Rex Pro इसके रिव्यु को आप यहाँ जाकर पढ़ सकते हैं। 

Fire-Boltt 360 कैसे करते हैं इसे कनेक्ट 

जैसे कि मैंने आपको ऊपर ही बताया है कि आप इस वॉच को बड़ी ही आसानी से Da Fit App अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टाल करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। यह आपको बड़ी आसानी से ही समझ में आ जाता है। इसके अलावा आपको इस ऐप को अपनी जायदा इनफार्मेशन भी नहीं देनी होती है। आप कुछ ही चीजों को बताकर इस ऐप को इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इस ऐप में आपको फिटनेस से जुड़े सभी आंकड़े नजर आने वाले हैं। और वॉच को कनेक्ट करने के बाद आप इसके माध्यम से सभी नोटिफिकेशन भी आसानी से पा सकते हैं। हालाँकि मैंने जैसे आपको पहले भी कहा है कि इसमें एक अच्छा UI न होने के कारण आपको कुछ दिक्कत जरुर आ सकती है। 

Fire-Boltt 360 परफॉरमेंस और बैटरी 

अगर हम इसकी परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें आपको जो फीचर मिल रहे हैं। वह सही प्रकार से काम करते हैं लेकिन इसके टच में मुझे कुछ समस्या जरुर लगी है। हालाँकि कुलमिलाकर इसकी कीमत को देखते हुए यह बढ़िया वॉच कही जा सकती है। मैंने इसे पानी में डालकर भी देखा है यह जांचने के लिए कि आखिर इसमें पानी का कोई असर होता है या नहीं मैंने कुछ समय के लिए इसे पानी के एक बाउल में छोड़ा भी है। इसे बहार निकलने के बाद मैंने इसके बटन जो दबाकर भी देखा है इसके अलावा मैंने टच को इस्तेमाल करके देखा है और मैंने पाया है कि यह पानी से कोई दिक्कत महसूस नहीं करती है। हालाँकि अगर आप इसे लेते हैं तो हम आपसे यही कहेंगे कि आप इसे पानी में डालकर न रखें। 

इसके अलावा अगर इसकी बैटरी की चर्चा करें तो मैंने इसे लगभग 5 दिनों के लिए पूरी तरह से अपनी प्राथमिक वॉच की तरह इस्तेमाल किया है, जैसा कुछ मैंने T-Rex Pro के साथ किया था, हालाँकि इस दौरान मुझे इसकी बैटरी को लेकर कोई भी दिक्कत सामने नहीं आई है। इसकी बैटरी लाइफ अच्छी है, आपको एक बार इसे पूरी तरह चार्ज करने के बाद लम्बे समय तक चार्ज करने की जरूरत नहीं है। मैं कह सकता हूँ कि कम कीमत में यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।    

हमारा फैसला 

मैंने इस वॉच को कुछ समय के लिए इस्तेमाल किया है, कुछ फीचर मुझे इसके बेहद ही ज्यादा पसंद आये हैं, कैसे आपको पानी कितने अंतराल पर पीना है अगर आप इसमें सेट कर देते हैं तो आपको यह रस्ते में भी इसकी जानकारी देता रहने वाला है। हालाँकि कुछ चीजें मुझे कुछ पसंद नहीं आई हैं, जो मैंने आपको ऊपर भी बता दी हैं, लेकिन अगर मैंने इसकी कीमत पर ध्यान दूँ तो इसकी कमी मुझे ज्यादा बड़ी कमी नहीं लगती है। अब आप अपने विवेक से काम ले सकते हैं कि आखिर आपको Rs 3,999 की कीमत में इस वॉच को लेना है या कुछ ज्यादा पैसे खर्च करके कुछ अच्छे डिजाईन और फीचर वाली वॉच को लेना है। हालाँकि अगर आप Apple की श्रेणी के लोग हैं तो आपको इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है लेकिन अगर आप किसी को गिफ्ट के रूप में इस वॉच को देना चाहते हैं तो यह अपने आप में एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।  

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo