Digit.in

Bluei TORSO रिव्यू: प्रीमियम लुक और बढ़िया फीचर्स का मेल

Bluei TORSO रिव्यू: प्रीमियम लुक और बढ़िया फीचर्स का मेल

Bluei मोबाइल एक्सेसरीज़ ब्रांड, ने अपनी पहली स्मार्टवॉच 'TORSO' को हाल ही में लॉन्च किया है। यूं तो बाजार में ढेरों स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड के ऑप्शन हैं जिन्हें आप अलग-अलग कीमतों में खरीद सकते हैं। छोटे-बड़े कई ब्रांड्स हैं जो वियरेबल्स सेक्टर में एक से बढ़ कर प्रोडक्ट पेश कर रहे हैं। स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा दी गई है। 1.69 इंच की बड़ी आईपीएस स्क्रीन वाली स्मार्टवॉच एनिमेशन और हाई डेफिनिशन विजुअल्स को सपोर्ट करती है, जिससे आप अपनी कलाई पर बड़ी तस्वीर को महसूस कर सकते हैं। 240x280 पिक्सल के अब तक के बेस्ट स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ हमेशा ऑन डिस्प्ले के साथ लोडेड, ब्लूई टोर्सो में एकदम सही कंट्रास्ट रेश्यो है जो एक दम सही अनुभव देता है। 

बताते चलें, ब्लूई एक घरेलू ब्रांड है, जिसके पास कई मोबाइल एक्सेसरीज़ हैं, जिन्होंने कुछ ही समय में अपनी खुद की एक बड़ी ब्रांड वैल्यू हासिल कर ली है। वॉच को 2,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है और डिवाइस भारत के 150 ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। 

torso

एक स्मार्टवॉच मूल रूप से एक हेल्थ डिवाइस होता है जिसके माध्यम से कोई भी अपने स्वास्थ्य पर नज़र रख सकता है और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक जरूरी डिवाइस है। Bluei TORSO स्मार्टवॉच भी उनमें से एक है। वॉच का कंट्रास्ट रेश्यो आपको काफी पसंद आने वाला है। किसी भी एंगल से स्क्रीन को क्लियर देखा जा सकता है। 

मल्टी-स्पोर्ट्स मोड के साथ प्रीलोडेड, TORSO एक संपूर्ण हेल्थ डिवाइस है जो आपको वास्तव में अपनी सीमाओं को बढ़ाने की अनुमति देता है। TORSO में आपको ढेरों स्पोर्ट्स मोड, हेल्थ फीचर्स जैसे SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्टेप्स और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स मिल रहे हैं। 

अगर आप रेगुलर हेल्थ ट्रैकिंग करते हैं तो ये डिवाइस आपके लिए बढ़िया डिवाइस है जो हेल्थ ट्रैकिंग के साथ-साथ आपको बढ़िया लुक भी ऑफर करती है। 

torso

लेकिन एक फीचर जिसके बारे में ज्यादातर लोग उत्साहित हैं, वह है ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर, जो क्विक एक्सेस डायल पैड के साथ-साथ कॉल हिस्ट्री, सिंक, सेव कॉन्टैक्ट्स जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। 

ब्लूटूथ वॉच के कैमरा फंक्शन को रिमोट कंट्रोल से मैनेज कर सकते हैं। आप फोटो को नियंत्रित करने के लिए वॉच पर क्लिक कर सकते हैं, जिससे खूबसूरत पलों को रखना आसान हो जाता है। 

स्मार्टवॉच को एम2वियर ऐप से पेयर कर के आप डाटा ट्रैक कर सकते हैं और साथ ही जरूरी नोटिफिकेशन्स अपनी वॉच पर पा सकते हैं। साथ ही वॉच मे दो गेम्स को ऐड किया गया है जो खाली समय में टाइम पास न होने पर आपके काम आएंगे। स्मार्टवॉच IP68 रेटेड है जो इसे वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। इसका मतलब है आप वॉच को पहन कर बारिश में भी जाते हैं तो ये खराब नहीं होगी। 

torso

स्मार्टवॉच को पांच रंगों ब्लैक, ग्रीन, ब्लू, रोज़ गोल्ड और व्हाइट विकल्पों में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच को कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, और मौसम अपडेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही शानदार टच रिस्पॉन्स, कई और बॉडी विटल्स की निगरानी, संगीत तक पहुंच की अनुमति जैसे फीचर्स इसे और भी खास बना देते हैं। 

जब से यह स्मार्टवॉच लॉन्च हुई है लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। अगर आप एक बढ़िया हेल्थ ट्रैकर और वॉच की तलाश कर रहे हैं तो ये वॉच आपको जरूर पसंद आने वाली हैं। वॉच को आप Bluei की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles