Amazon Prime Day 2026: 55-इंच के स्मार्ट टीवी मिलेंगे सस्ते..डिस्काउंट ऑफर होश उड़ा देगा!
Amazon Prime Day 2026 की शुरुआत बस होने ही वाली है।
Amazon Prime Day Sale 4 जुलाई को शुरू होने वाली है।
Amazon Sale में स्मार्टफोन्स के साथ साथ स्मार्ट टीवी पर भी तगड़ी डील मिलने वाली है।
साल में एक समय ऐसा आता है जब लोग अपने घर के लिए नया टीवी खरीदने के लिए इंटरनेट और ऑफलाइन बाजार के चक्कर लगाते हैं। आमतौर पर यह समय दिवाली के आसपास का होता है, क्योंकि इस दौरान ग्राहकों को बढ़िया डील और डिस्काउंट ऑफर मिल जाते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि आपको नया टीवी खरीदना हैं लेकिन आप किसी लंबे समय बाद आने वाली सेल का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं। ऐसे में Amazon की Prime Day 2026 को हमेशा की तरह ही साल के बीच में आयोजित किया जा रहा है। इस सेल में आपको बढ़िया टीवी सस्ते में मिल सकते हैं। Amazon Prime Day 2026 ई शुरुआत 4 जुलाई से होने वाली है, सेल में बहुत से 55-इंच की बड़ी स्क्रीन वाले टीवी सस्ते में मिलने वाले हैं। इस लिस्ट में हमने सैमसंग से लेकर Vu-TCL और LG के साथ Lumio के स्मार्ट टीवी भी रखे हैं, जिनपर आपको इस सेल के दौरान बेहतरीन ऑफर डिस्काउंट मिल सकता है। आइए 55-इंच के इन स्मार्ट टीवी की पूरी लिस्ट को देखते हैं। हमने कई बार ऐसा सुना है कि बड़ा TV लेना है लेकिन या तो बजट कम पड़ता है या सही option नहीं मिलता। लेकिन Amazon Prime Day 2026 आने से पहले ही 55 inch TVs पर ऐसी deals
SurveySamsung Mini LED 4K
Samsung की यह Mini LED 4K model उन लोगों के लिए है जो ब्राइट रूम में टीवी देखते हैं। इस टीवी में मौजूद AI upscaling सपोर्ट के चलते पुराने से पुराने कंटेन्ट को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बना दिया जाता है, जिससे आपका अनुभव भी कमाल का हो जाता है। इसके अलावा यह टीवी गेमिंग के लिए भी बेस्ट माना जा सकता है। 4K UHD क्वालिटी के अलावा high peak brightness का सपोर्ट ही इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत है, और इसी कारण यह अन्य से अलग भी हो जाता है। इस टीवी पर आपको Amazon Prime Day 2026 में बढ़िया डील मिल सकती है, जिसके बाद यह सैमसंग स्मार्ट टीवी आपको सस्ते में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।
Xiaomi FX Pro QLED
40,000 से कम में अगर आपको एक ऐसा टीवी चाहिए जो बेजल-लेस हो तो आपके लिए यह Xiaomi QLED TV सबसे दमदार चॉइस हो सकता है। इस स्मार्ट टीवी के QLED panel को देखा जाए तो यह काफी ब्राइट और पंची है। इसके अलावा इसकी परफॉरमेंस भी इसकी कीमत के हिसाब से बेस्ट मानी जा सकती है। इसके अलावा इसमें Audio support भी काफी अच्छा मिलता है। हालांकि, इसकी एक कमी भी जो यह है कि इसमें Fire TV OS पर ads नजर आते हैं, इसके अलावा अगर आप हाई-एंड गेमिंग के शौकीन हैं तो आपको इस टीवी के साथ कुछ कॉम्प्रोमाइज करना पड़ सकता है।
Lumio Vision 7
Lumio Vision 7 में 4K QLED डिस्प्ले मौजूद है, जो Dolby Vision support के साथ लॉन्च हुई थी, इसमें 30W quad-driver speaker हैं जो साउन्ड को कुछ ज्यादा ही धमाकेदार तरीके से आपके कानों तक पहुंचाते हैं। इसमें App launch smooth है और connectivity ports की भी अच्छी रेंज आपको मिल रही है। हालाँकि 60Hz display है इसलिए high-end gaming इस पर नहीं होगी और viewing angles भी उतने बेहतर नहीं लगते हैं।
LG NU87 AI Series
LG का यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो LG के webOS एकोसिस्टम पर विश्वास करते हैं। α7 प्रोसेसर के साथ टीवी क्रिस्प और ब्राइट लगता है इसके अलावा यह 4K डिस्प्ले से भी लैस है। webOS को 5 साल का सपोर्ट मिलने वाला है, इसका मतलब है कि यह टीवी लंबे समय के लिए आपको नए जैसा अनुभव देने वाला है। हालांकि, इस टीवी की सबसे बड़ी खराब बात यह है कि इसमें Dolby Vision support नहीं मिलता है, डिस्प्ले पर 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और इसके स्पीकर भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं। इस टीवी पर अगर आपको डिस्काउंट मिलता है तो आपको इसे खरीद लेना चाहिए, क्योंकि आप सस्ते में खरीदकर इसे आगे बेच सकते हैं।
Philips 8100 Series 4K
Philips 8100 में 4K QLED display है Dolby Vision और HDR दोनों का सपोर्ट भी मिल जाता है, इसके अलावा इसमें Google TV पर ऐप्स की एक बड़ी रेंज मिल जाती है। जो लोग अपने लिविंग रूम के लिए एक बड़ी स्क्रीन वाले टीवी को खरीदने की तलाश कर रहे थे तो उनके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जाने वाला टीवी है। हालांकि, अगर आप हेवी गेमिंग भी अपने टीवी पर करते हैं तो यह सही मायने में उसके लिए ज्यादा पर्याप्त नहीं है।
TCL Metallic Series स्मार्ट टीवी
TCL का यह मॉडल बेजल-लेस मेटल डिजाइन के साथ आता है, इस टीवी को जब आप सामने से देखते हैं तो यह आपको काफी शानदार डिजाइन वाला लगता है। QLED डिस्प्ले को देखा जाए तो इसके कलर काफी शार्प हैं और इसके साथ ही काफी पंची भी हैं। इस स्मार्ट टीवी में आपको Google TV और Dolby Audio का सपोर्ट भी मिल जाता है।
Vu Vibe Series स्मार्ट टीवी
Vu Vibe में 4K QLED पैनल है, जो Dolby Vision के अलावा Google TV सपोर्ट से लैस है, इसी कारण इसका UI काफी स्मूद भी बन जाता है। इस टीवी में आपको फीचर्स से लबालब भरा रीमोट भी मिल जाता है। हालांकि, इसकी डिस्प्ले ड्यूरेबिलिटी को ज्यादा बेहतर नहीं माना जा सकता है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले ज्यादा ब्राइट भी नहीं है।
कौन सा टीवी खरीदना चाहिए?
Prime Day 2026 बस शुरू ही होने वाली है। इस सेल के दौरान आप Samsung Mini LED से लेकर बजट प्राइस में QLED के तौर पर Xiaomi FX Pro को खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा सभी टीवी अपनी अलग अलग खूबी के साथ आते हैं। ऐसे में आपको यह तय करना होगा कि आखिर किस स्मार्ट टीवी पर आपको सबसे ज्यादा ऑफर मिल रहा है। अगर आपको यह लगता है कि आपको उस टीवी पर सबसे ज्यादा ऑफर मिल रहा है, जो कुछ फीचर्स से भी लैस तो भी आपको इस सेल का लाभ लेना चाहिए और टीवी को खरीद लेना चाहिए। असल में, यह सेल साल में एक बार आती है, ऐसे में इसमें मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर सबसे दमदार और सबसे बेहतरीन हो सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day 2026 अर्ली डील्स लाइव: महंगे-महंगे 4K Ultra Smart QLED TVs मिल रहे सोच से भी सस्ते
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
