जल्द ही सस्ते में मिलेंगे रिचार्ज प्लान? कारण जानकर झूम उठे करोड़ों यूजर्स
क्या बेहद जल्द Recharge Plans सस्ते हो जाने वाले हैं?
TRAI की ये नई पहल कैसे ग्राहकों को राहत देगी।
TRAI की नई नीति के बाद Airtel, Reliance Jio और Vi क्या कदम उठाने वाले हैं।
आने वाले समय में बेकार के डेटा पैक्स के लिए ग्राहकों को फिजूलखर्च नहीं करना पड़ने वाला है, सरकार की ओर से ऐसा कह सकते हैं कि TRAI की ओर से लंबे समय चल रही इस समस्या का हाल निकाल लिया गया है। असल में, जानकारी के लिए बताते चलें कि The Telecom Regulatory Authority of India TRAI की ओर से एक ड्राफ्ट पेश किया गया है, जिसमें कहा गया है कि टेलिकॉम कंपनियों को अब Voice और SMS के साथ आने वाले प्लांस के लिए अलग अलग वैलिडीटी के साथ आने वाले ऐसा कह सकते हैं कि डेटा पैक्स वाली वैलिडीटी जितनी ही वैलिडीटी वाले प्लांस पेश करने होंगे। इसका मतलब है कि अगर कंपनी डेटा पैक को 28, 56 और 84 दिन की वैलिडीटी के लिए पेश कर रही है तो ऐसी ही वैलिडीटी वाले प्लांस को उन ग्राहकों के लिए भी पेश करना होगा, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है, जो केवल कॉलिंग और SMS वाले प्लांस ही चाहते हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि TRAI की मुहिम के बाद क्या क्या बदल जाने वाला है। सबसे पहले तो यह बदल जाएगी कि आपको कॉलिंग और SMS पैक के साथ डेटा पैक को खरीदने की जरूरत नहीं होगी। ऐसा होने से आपका कितना पैसा बचेगा, यह आप अभी से काउन्ट कर सकते हैं। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि आने वाले समय में आपको रिचार्ज प्लांस के लिए कम पैसे खर्च करने होंगे।
SurveyTRAI नॉन-डेटा यूजर्स के लिए लाया नए नियम
TRAI की पर से पेश किए गए ड्राफ्ट में प्राइस को अहम जगह दी गई है। सरकार की ओर से ऐसा भी कहा गया है कि वॉयस और SMS वाले प्लांस एक नॉर्मल डेटा प्लान के मुकाबले बेहद सस्ते हैं। इसके अलावा TRAI की ओर से ऐसा भी कहा गया है कि टेलिकॉम कंपनियों को डेटा के कॉस्ट को कम करते समय फेयर रहना चाहिए। इससे यूजर्स को फायदा हो सकता है। ऐसा करने से यूजर्स को उस सेवा के लिए पैसे देने की कोई जरूरत नहीं होन वाली है, जिसे वह इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं लेकिन उसके लिए पैसे जरूर दे रहे हैं।
The Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) today released the Draft Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulation, 2026.
— PIB India (@PIB_India) April 7, 2026
TRAI had earlier issued Telecom Consumer Protection (twelfth Amendment) Regulation, 2024 wherein the Authority mandated that every…
सरकार के कदम का किन यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा?
सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम का फायदा उन यूजर्स को सबसे ज्यादा होने वाला है, जिन्हें डेटा के साथ आने वाले प्लांस की जरूरत ही नहीं होती है। ये यूजर्स वे यूजर्स हो सकते हैं, जो गाँव देहात में रहते हैं, सीनियर सिटिज़न भी इस श्रेणी में आ सकते हैं, इसके अलावा वह लोग जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल ही नहीं करते हैं। अभी के लिए क्या हो रहा है कि जिन लोगों को डेटा की जरूरत नहीं भी है, उन्हें डेटा के साथ आने वाले प्लान खरीदने होते हैं, ऐसा होने से उन्हें उस सेवा के लिए भी बिना बात के पैसा देना होगा, जिसकी उन्हें जरूरत भी नहीं है। हालांकि, अभी के लिए यह ड्राफ्ट रिव्यू में है। अब देखना होगा कि इसकी कितनी बातें असल में हकीकत होती हैं?
क्या SMS के साथ भी यही होना चाहिए?
अब यहाँ सभी का एक बड़ा सवाल यह भी हो सकता है कि अगर किसी डेटा पैक में मिलने वाले SMS का इस्तेमाल कोई इंटरनेट ज्यादा होने के कारण इस्तेमाल नहीं कर रहा है तो कंपनी को इन्हें भी प्लान से हटाकर इनके लिए भी एक नया ही प्रावधान लाना चाहिए। अगर मैं अपनी बात करूँ तो मुझे मेरे प्लान के साथ डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 100 SMS भी डेली मिलते हैं, लेकिन मैं इनका इस्तेमाल इसलिए ही नहीं कर पाता हूँ क्योंकि आजकल इंटरनेट के जरिए ही मैसेजिंग आदि हो जाती है। ऐसे में, मैं इस सेवा के लिए पैसे तो दे रहा हूँ लेकिन कंपनी की इस सुविधा का लाभ किसी भी प्रकार से ले नहीं रहा हूँ तो क्या SMS के लिए भी अलग से सरकार को विचार करने के जरूरत है। यह सब आने वाले समय में देखने को मिलने वाला है। जब इस तरह के सवाल बड़े पैमाने पर उठने वाले हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर आने वाले समय में क्या हो सकता है।

Jio-Airtel-Vi की ओर से उपलब्ध सबसे प्लांस की लिस्ट
अगर आप इस समय की बात करें तो Reliance Jio के अलावा Airtel और Vi की ओर से भी कुछ सबसे सस्ते प्लांस को पेश किया जाता है। इस लिस्ट में Vi का सबसे सस्ता प्लान 99 रुपये के प्राइस में आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 99 रुपये का ही टॉकटाइम भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 200MP डेटा के साथ साथ 15 दिन की वैलिडीटी मिलती है। अगर आप अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आप 28 दिनों की वैलिडीटी और 2GB डेटा और 300 SMS वाले सस्ते प्लान को खरीद सकते हैं।
इसके अलावा कुछ चुनिंदा इलाकों में Airtel की ओर से 155 रुपये की कीमत वाला प्लान भी ऑफर किया जाता है, यह 24 दिन की वैलिडीटी के अलावा 1GB डेटा का लाभ दे रहा है। अगर आप अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी के पास 199 रुपये की कीमत वाले प्लान भी है, जो आप 28 दिन की वैलिडीटी 2GB डेटा और 300 SMS के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप Jio के ग्राहक हैं तो रिलायंस की ओर से आपको 198 रुपये के प्राइस में 14 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान दिया जाता है। जिसमें 2GB डेटा डेली मिलता है। अब देखना है कि किस प्रकार से प्लांस को अलग अलग किया जाता है। इसके अलावा यह देखना भी दिलचस्प होगा कि आखिर TRAI के इस निर्णय के बाद ग्राहकों की जेब पर कितना असर होगा। क्या यूजर्स अपने पैसे बचा पाएंगे, या महंगे प्राइस में प्लांस को खरीदेंगे?
यह भी पढ़ें: एक प्लान और पूरे परिवार के रिचार्ज की टेंशन छूमंतर..बेस्ट चॉइस हैं Jio-Airtel के प्लांस
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile