चुटकियों में मिलेगा VIP मोबाइल नंबर, कॉल करने पर चौंक जाएंगे लोग! BSNL की ये सर्विस है खास, फटाफट करें अप्लाई

चुटकियों में मिलेगा VIP मोबाइल नंबर, कॉल करने पर चौंक जाएंगे लोग! BSNL की ये सर्विस है खास, फटाफट करें अप्लाई

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL यूजर्स को कई बेनिफिट्स देती है. BSNL के प्लान भी बाकी टेलीकॉम कंपनियों से काफी सस्ते होते हैं. हाल ही में Jio, Airtel और Vi ने प्लान को महंगे किए थे जिसके बाद से BSNL में पोर्ट करने वाले यूजर्स की संख्या अचानक बढ़ गई. अभी भी ज्यादातर लोग सस्ते प्लान की वजह से BSNL में शिफ्ट हो रहे हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लेकिन, सस्ते प्लान के अलावा BSNL एक और सुविधा यूजर्स को देती है. इससे BSNL यूजर्स काफी आसानी से अपने लिए VIP नंबर या Fancy नंबर हासिल कर सकते हैं. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि VIP या Fancy नंबर एक खास नंबर के कंबीनेशन होते हैं जिन्हें याद करना काफी आसान होता है.

इसको आप अपने बिजनेस या पर्सनल इस्तेमाल के लिए ले सकते हैं. हालांकि, ऐसे नंबर की कीमत भी काफी ज्यादा होती है लेकिन BSNL सस्ते में भी यूजर्स को Fancy नंबर हासिल करने की सुविधा देता है. तो बिना किसी देरी के इस नंबर को हासिल करने का तरीका आपको बताते हैं. इसके लिए आपको BSNL की एक सर्विस Choose Your Mobile Number(CYMN) का फायदा लेना होगा.

यह भी पढ़ें: मोबाइल को बार-बार चार्ज करने का झंझट होगा खत्म.. 7500mAh बैटरी के साथ आने वाला है iQOO का फोन, देखें संभावित फीचर्स

CYMN सर्विस का लेना होगा फायदा

Choose Your Mobile Number या CYMN का फायदा उठाकर आप अपने लिए वीआईपी नंबर हासिल कर सकते हैं. इस सर्विस को एक्सेस करने के लिए आपको http://cymn.bsnl.co.in/ पर जाना होगा. वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आपको अपने जोन को सेलेक्ट करना होता है.

भारत के राज्यों को चार जोन में बांटा गया है. इसमें नॉर्थ, साउथ, ईस्ट या वेस्ट आपको सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा. उदाहरण के तौर पर अगर आप बिहार में रहते हैं तो आपको बिहार सेलेक्ट करना होगा. इसको सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक लिस्ट ओपन हो जाएगी. ऊपर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे.

इसमें आपको फैंसी नंबर (फिक्स्ड प्राइस) के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आप लिस्ट में से अपने पसंद के नंबर को सेलेक्ट कर सकते हैं. आप ऑप्शन में फिल्टर लगाकर भी नंबर को अपने हिसाब से फिल्टर कर सकते हैं. इसमें आपको सर्च विद सीरीज, सर्च विद स्टार्ट नंबर जैसे फिल्टर मिलेंगे.

पेमेंट करने के बाद मिल जाएगा नंबर

इसके बाद लिस्ट में से अपने पसंदीदा मोबाइल नंबर को सेलेक्ट कर लें. फिर इस नंबर को रिजर्व करने के लिए आपको अपनी डिटेल्स एंटर करनी होगी. डिटेल्स एंटर होने के बाद आपको सर्विस ब्रांच पर जाकर फैंसी नंबर के लिए पेमेंट करना होगा और आपको फैंसी नंबर मिल जाएगा. फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का तोहफा! डेढ़ रुपये से भी कम में मिल रहा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, वेब-सीरीज और मूवी का है खजाना

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo