Jio लाया 50 रुपये का नया प्लान.. Airtel-Vi के Rs 49 और BSNL के Rs 51 वाले रिचार्ज प्लांस से सीधी टक्कर, कौन दे रहा ज्यादा बेनेफिट
Jio ने एक नया 50 रुपये के प्राइस वाले दमदार प्लान पेश किया है।
Reliance Jio का यह प्लान कंपनी का Night Data Pack है, जो 26 नवंबर से उपलब्ध होगा।
अंबानी की कंपनी का यह प्लान 28 दिनों तक रोज रात 12 से सुबह 5 बजे के बीच अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा देने वाला है।
मोबाइल में डेटा खत्म हो गया है और उसी समय कोई जरूरी काम आ गया है, जिसके लिए आपको इंटरनेट चाहिए! अब ऐसे में आपको एक ऐसे प्लान की जरूरत है, जो आपको अनलिमिटेड डेटा दे, लेकिन बहुत लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें डेटा तो अनलिमिटेड चाहिए लेकिन यह उन्हें बेहद ही कम प्राइस में चाहिए होता है। ऐसे में आपके लिए Jio की ओर से एक नए प्लान को लॉन्च कर दिया गया है, जो मात्र 50 रुपये के प्राइस में आता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट माना जा सकता है जो मूवी या सीरीज आदि को डोनलोड करने के अलावा रात में अपने मनोरंजन के लिए ऑनलाइन ही मूवी और सीरीज आदि को देखना पसंद करते हैं। असल में, इस प्लान की खासियत ही यह है कि यह रात में एक निर्धारित समय से सुबह एक निर्धारित समय के लिए अनलिमिटेड डेटा का लाभ दे रहा है। इसके अलावा इस प्लान की वैलिडीटी पूरे 28 दिनों की है। इसका मतलब है कि यह प्लान आपको केवल 50 रुपये में पूरे 28 दिनों के लिए एक निर्धारित समय के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ दे रहा है। अब यह प्लान बाजार में मानो तहलका मचा रहा है लेकिन इसके अलावा भी इस प्राइस रेंज में Airtel-Vi और BSNL के प्लांस भी बाजार में पहले से ही मौजूद हैं। आज हम जियो के प्लान के साथ इन अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लांस की तुलना करने करने वाले हैं और आपको यह जानकारी देने वाले हैं कि आखिर आपके लिए केवल 50 रुपये के प्राइस में कौन सा प्लान बेस्ट हो सकता है।
Jio का 50 रुपये वाला नया पैक
Reliance Jio ने अपने Happy New Year ऑफर के अंतर्गत अपने नए 50 रुपये मात्र में आने वाले Night Data Pack को लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, अभी के लिए यह प्लान यूजर्स को मिल नहीं रहा है, यह 26 नवंबर से ग्राहकों को रिचार्ज के लिए मिलने वाला है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडीटी मिलती है। इस वैलिडीटी के प्लान में ग्राहकों को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अनलिमिटेड 4G और 5G इंटरनेट मिलने वाला है। अब अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आप जानते हैं कि आपको इसमें क्या मिल रहा है। कंपनी के अनुसार, इस डेटा पैक में डेटा इस्तेमाल या डाउनलोड पर कोई तय सीमा नहीं होगी।
यूजर्स को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह एक डेटा ऐड-ऑन पैक है, इसलिए इसे पूरे महीने की कॉलिंग और SMS वाला बेस रिचार्ज के तौर पर इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, इन सभी बेनेफिट आदि के लिए ग्राहकों को अलग से प्लान लेना होगा।
Airtel का 49 रुपये वाला पैक
Airtel के पास भी 50 रुपये की कीमत में एक प्लान मौजूद है, जो ग्राहकों को कंपनी की साइट पर एक डेटा पैक के तौर पर 49 रुपये के प्राइस में लिस्ट नजर आने वाला है। इस प्लान में आपको 49 रुपये के प्राइस में मात्र एक दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस मिलता है। हालांकि, इस डेटा पर लिमिट भी है, इस प्लान में एक दिन में आप केवल 20GB डेटा का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। मानकर चलिए कि आप 12 बजे में आपने इस प्लान को खरीदा और आने वाले 2 घंटे में ही आपने इस डेटा को खर्च कर लिया, यानि 20GB डेटा लिमिट को पूरा कर लिया तो इंटरनेट तो पूरे दिन मिलने वाला है, लेकिन इसकी स्पीड घटकर केवल 64Kbps मात्र ही रह जाने वाली है।
Vi का 49 रुपये वाला प्लान
Vodafone Idea भी 49 रुपये में अनलिमिटेड डेटा पैक ऑफर कर रहा है, इसकी वैलिडीटी को अगर देखा जाए तो यह भी एक दिन मात्र ही है। अगर Vi की आधिकारिक वेबसाइट को देखा जाए तो इस प्लान को आप दिन में कभी भी खरीदते हैं, इसके बाद जैसे ही इसे एक्टिव किया जाता तो उसके बाद चाहे आपने इसे रात में 10 बजे ही क्यों न खरीदा हो यह 11:59PM पर अपने आप ही खत्म हो जाने वाला है। इसलिए आपको Vi के इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हुए ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। इस प्लान में भी एक दिन के लिए 20GB डेटा का एक्सेस मिलता है, इसे अगर आप खत्म कर लेते हैं तो इंटरनेट की स्पीड घटकर मात्र 64Kbps ही रह जाने वाली है।
BSNL का 51 रुपये वाला ऑफर
अब आते हैं इस मुकाबले के सबसे अलग ऑफर पर। यह BSNL का प्लान है और इस लिस्ट का आखिरी प्लान भी। असल में, कंपनी ने BSNL के रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में कुछ समय पहले ही एक 51 रुपये के प्लान को शामिल किया था। यह प्लान इस प्लान में 28 दिन की वैलिडीटी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें आपको 2GB डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का लाभ भी डेली मिल रहा है।
यहाँ आपने देखा है कि Airtel और Vi के प्लांस एक ही प्राइस में एक ही जैसे बेनेफिट आदि से लैस हैं। हालांकि, यहाँ अगर Reliance Jio और BSNL के प्लांस को देखा जाए तो यह दोनों ही 1 रुपये के अंतर पर अलग अलग बेनेफिट ऑफर कर रहे हैं। BSNL के पास जाहिर तौर पर एक दमदार प्लान है जो 28 दिनों के लिए आपको सब कुछ दे रहा है तो एक प्लान में मिलना चाहिए। हालांकि, जियो का प्लान एक सम्पूर्ण प्लान नहीं है, यह एक डेटा पैक मात्र है। बीएसएनएल प्राइस और बेनेफिट के मामले में जियो से काफी आगे है, लेकिन 5G और 4G नेटवर्क को अगर देखा जाए तो यहाँ Jio, BSNL को मात दे रहा है। ऐसे में, आपको यह देखना होगा कि आप किस कंपनी का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। उसी प्लान को आप खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jio का धमाका! 399 रुपये के रिचार्ज पर 4000 रुपये का फायदा, लॉन्च हुआ Happy New Year 2.0 Offer