Digit.in

केवल 50 रुपए में 14 दिन की वैलिडिटी! 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और OTT भी, इस Jio प्लान के आगे सब 'फेल'

Highlights

Jio दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स पेश कर रही है जिनकी कीमत लगभग बराबर है.

दोनों की कीमत में सिर्फ 50 रुपए का अंतर है.

दोनों में रोजाना 2GB डेटा जैसे लगभग एक जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं.

केवल 50 रुपए में 14 दिन की वैलिडिटी! 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और OTT भी, इस Jio प्लान के आगे सब 'फेल'

Reliance Jio, भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, इस समय अपने ग्राहकों के लिए दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स पेश कर रही है जिनकी कीमत लगभग बराबर है. इनमें एक प्लान 999 रुपए का है और दूसरा 949 रुपए का है. दोनों की कीमत में सिर्फ 50 रुपए का अंतर है और दोनों में रोजाना 2GB डेटा जैसे लगभग एक जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं. तो आखिर इन दोनों में फर्क क्या है? आइए जानते हैं.

Jio ₹999 प्लान

रिलायंस जियो का 999 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2GB डेली डेटा के साथ आता है. इस प्लान में अनलिमिटेड 5G और 98 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है. साथ ही, प्रमोशनल Jio अनलिमिटेड ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile की फ्री सुविधा भी मिलेगी.

Jio ₹949 प्लान

दूसरी ओर जियो का 949 रुपए वाला प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2GB डेली डेटा के साथ आता है. इसमें भी अनलिमिटेड 5G मिलता है लेकिन इसकी सर्विस वैलिडिटी 84 दिन की है. इस प्लान में JioHotstar की सुविधा भी 84 दिनों के लिए ही मिलेगी.

कौन सा प्लान ज्यादा फायदेमंद?

फिलहाल प्रमोशनल ऑफर के चलते 999 रुपए वाला प्लान ज्यादा वैल्यू देता है क्योंकि इसमें 949 रुपए वाले प्लान की तुलना में ज्यादा वैलिडिटी और डेटा (ज्यादा दिनों के लिए) मिल रहा है, वो भी लगभग समान कीमत में. ये दोनों प्लान जियो की वेबसाइट और MyJio मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं.

हालांकि, 949 रुपए वाले प्लान का फायदा यह है कि इसमें JioHotstar की सुविधा हमेशा रहेगी, भले ही 999 रुपए वाले प्लान का प्रमोशनल ऑफर खत्म हो जाए. यानी, जो यूजर्स लंबे समय तक JioHotstar का लाभ चाहते हैं, वो 949 रुपए के प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. ध्यान रहे कि JioHotstar का प्रमोशनल ऑफर 999 रुपए के प्लान में प्रति यूजर सिर्फ एक बार लागू होगा, इसलिए दूसरी बार रिचार्ज करने पर यह सुविधा नहीं मिलेगी.

14 दिन वाला प्लान ₹198 में

देखा जाए तो 949 रुपए वाले प्लान के मुकाबले 999 वाले प्लान में केवल 50 रुपए ज्यादा कीमत में पूरे 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है, जिसमें बेनिफिट्स भी भरपूर हैं. वहीं अगर आप 14 दिन वाला जियो प्लान अलग से लेंगे तो वह आपको इन्हीं लाभों के साथ 198 रुपए का पड़ेगा, और उसमें JioHotstar भी नहीं मिलेगा. इस तरह यहां 999 रुपए वाले प्लान में आप केवल 50 रुपए ज्यादा देकर 14 दिन की वैलिडिटी और वो हर लाभ पा सकते हैं जो आपको अलग से 198 रुपए में मिलेगा. कुल मिलाकर 999 रुपए वाला Jio प्लान फायदे का सौदा लगता है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles