Digit.in

Jio वालों की तो निकल पड़ी! Netflix, Prime Video, JioHotstar और साथ में 3GB तक डेली डेटा भी, कीमत 100 रुपए से शुरू

Jio वालों की तो निकल पड़ी! Netflix, Prime Video, JioHotstar और साथ में 3GB तक डेली डेटा भी, कीमत 100 रुपए से शुरू

अगर आप ओटीटी एंटरटेनमेंट के साथ दमदार डेटा बेनिफिट्स वाले मोबाइल प्लान की तलाश में हैं, तो Jio के पास कुछ खास ऑफर्स मौजूद हैं. ये प्लान्स आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो लाइट और जियो हॉटस्टार जैसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देते हैं. साथ ही इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और हर दिन 3GB तक डेटा की सुविधा भी मिलती है. आइए इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

100 रुपए वाला जियो प्लान

यह एक बजट-फ्रेंडली डेटा प्लान है जो सिर्फ 100 रुपए में उपलब्ध है. इस पैक के साथ यूज़र को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और कुल 5GB डेटा का फायदा मिलता है. इसके साथ 90 दिनों तक जियो हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जो एंटरटेनमेंट के लिए एक बेहतरीन ऐड-ऑन है.

195 रुपए वाला जियो प्लान

इस प्लान में भी 90 दिन की वैलिडिटी दी जाती है लेकिन डेटा लाभ थोड़ा ज्यादा है. यूज़र को इस प्लान में कुल 15GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इसके अलावा, यह प्लान भी 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री एक्सेस प्रदान करता है, जो स्ट्रीमिंग के शौकीनों के लिए एक अच्छा विकल्प है.

949 रुपए वाला जियो प्लान

949 रुपए की कीमत वाला यह प्लान उन यूज़र्स के लिए है जिन्हें डेली डेटा की ज़रूरत होती है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का एक्सेस भी शामिल है. इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिससे यह एक ऑल-राउंड पैकेज बन जाता है.

1029 रुपए वाला जियो प्लान

यह प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और हर दिन 2GB डेटा प्रदान करता है. इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें अमेजन प्राइम वीडियो लाइट का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. साथ ही यूज़र्स को जियो टीवी का फ्री एक्सेस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है.

1299 रुपए वाला जियो प्लान

इस प्लान में यूज़र को हर दिन 2GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी भी 84 दिन है. इसमें सबसे बड़ी खासियत है नेटफ्लिक्स (मोबाइल प्लान) का फ्री सब्सक्रिप्शन, जो खासकर उन यूज़र्स के लिए है जो मोबाइल पर ज्यादा कंटेंट देखते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में जियो टीवी का एक्सेस, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS भी शामिल हैं.

1799 रुपए वाला जियो प्लान

यह प्लान उन यूज़र्स के लिए है जिन्हें अधिक डेटा और प्रीमियम ओटीटी एक्सेस की जरूरत होती है. 1799 रुपए में मिलने वाला यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और हर दिन 3GB डेटा प्रदान करता है. इसमें यूज़र को नेटफ्लिक्स (बेसिक प्लान) और जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी इसमें शामिल है.

इन सभी जियो प्लान्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यूज़र को एंटरटेनमेंट, डेटा और कम्युनिकेशन- तीनों का बेहतरीन अनुभव मिल सके. अगर आप अपने रिचार्ज प्लान से ज्यादा चाहते हैं, तो ये विकल्प जरूर आपके काम आ सकते हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles