Holi Specical Recharge: रोज 5 रुपये से भी कम में अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा, BSNL का ये प्लान दे देगा झटका!

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचा रहा है. कम कीमत वाले प्लान्स होने के वजह से यूजर्स को काफी फायदा मिलता है. आने वाले समय में कंपनी अपने 4G-5G नेटवर्क को विस्तार करने की प्लानिंग कर रही है. BSNL का एक प्लान होली के समय आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है.

BSNL का एक बजट-फ्रेंडली प्लान 180-दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. BSNL Jio, Airtel और Vi जैसे प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले किफायती ऑप्शन देता है. हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्राइस हाइक के बाद BSNL के सस्ते प्लान की वजह से इसके यूजर बेस में बढ़ोत्तरी देखी गई है.

BSNL के कई प्लान्स लंबी वैलिडिटी के साथ उपलब्ध

BSNL पहले से ही 70, 90, 150, 160, 336, 365 और 425 दिनों की लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है. अब 180-दिन के नए प्लान ने BSNL को बजट में फोन चलाने वालों के लिए टॉप चॉइस बना दिया है. इससे आपको बार-बार रिचार्ज करवाने का भी झंझट नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र पर लगाना चाहते हैं ब्रेक? बस मोबाइल में बंद कर दें ये सेटिंग, हो जाएंगे जवां, नई स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे

BSNL का 897 रुपये वाला प्लान

हम बात कर रहे हैं BSNL के 897 रुपये वाले प्लान के बारे में. इस प्लान के साथ यूजर्स को 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग बेनिफिट मिलता है. इससे आपको हर महीने रिचार्ज करवाने का टेंशन भी नहीं रहेगा. यह बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते प्लान में से एक है.

आइए आपको BSNL के 897 रुपये प्लान की सारी डिटेल्स बताते हैं. जैसा की ऊपर बताया गया है इस प्लान के साथ 180 दिन या 6 महीने की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें डेटा बेनिफिट भी यूजर को दिया जाता है.

यूजर्स को हाई-स्पीड 90GB डेटा दिया जाता है. हालांकि, लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40Kbps हो जाती है. यूजर्स डेली 100 फ्री SMS भी मिलते हैं. ऐसे में अगर आप लंबे समय तक चलने वाला सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए काफी बढ़िया ऑप्शन है. इसके लिए आपको रोज 5 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ता है.

अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: सेट-अप बॉक्स को लेकर बदल रहा नियम! TRAI का ये फैसला जान उछल पड़ेंगे आप, करोड़ों लोगों को फायदा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :