BSNL यूजर्स की मौज! 5G नेटवर्क पर ज़ोरों से शुरू हुआ काम? टेंशन में आई मुकेश अंबानी की Reliance Jio, देखें आगे का प्लान
BSNL ने TATA के साथ हाथ मिलाया है।
BSNL-TATA साथ मिलकर BSNL 5G को शुरू कर सकती हैं।
बीएसएनएल की प्लानिंग क्या है, यहाँ देखा जा सकता है।
भारत की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तेजी से अपने नेटवर्क को देशभर में बढ़ा रही है, और निरंतर इस ओर काम भी कर रही है। कंपनी ने अब तक 65,000 4G साइट्स को देशभर में स्थापित कर लिया है, इसके अलावा अभी हाल ही में कंपनी (BSNL) ने केरल में 5,000 नई साइट्स को भी इसके साथ ऐड कर दिया है। इंटरनेट पर चल रही बहुत सी रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL का लक्ष्य पूरे भारत में 1 लाख 4G साइट्स को स्थापित करना है।
सस्ती 4G सेवाएं और भविष्य की प्लानिंग
BSNL को दुनिया के सबसे किफायती 4G टैरिफ प्लांस को पेश करने वाली कंपनी के तौर पर देखा जाता है, अभी पिछले साल जब सभी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्लांस के दाम बढ़ा दिए थे, लेकिन इसके बाद भी बीएसएनएल अपने ग्राहकों को पिछले प्राइस पर ही प्लांस देना जारी रखे हुए है। अब बीएसएनएल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नए साइट इंस्टॉलेशन की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही BSNL अपना 1 लाख 4G साइट्स का लक्ष्य पूरा करेगा, वह 5G नेटवर्क की तैनाती पर काम शुरू कर देने वाला है।
BSNL के 5G नेटवर्क में TCS की अहम भूमिका होगी!
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) BSNL के 4G नेटवर्क को 5G में अपग्रेड करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। BSNL अपनी मौजूदा 4G संरचना को सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए 5G में बदलने की योजना बना रहा है। कंपनी पूरे भारत में 5G नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) तकनीक लागू कर रही है, जो एयरटेल से काफी मिलती जुलती है।
BSNL की 5G SA टेस्टिंग और आगे की रणनीति
BSNL 5G स्टैंडअलोन (SA) तकनीक का भी टेस्टिंग कर रही है। वर्तमान में, यह दिल्ली में 5G SA टेस्टिंग कर रहा है, लेकिन कंपनी अभी टेंडर की समीक्षा कर रही है, इसलिए पूरे देश में इसका फुल रोलआउट अभी शुरू नहीं हुआ है।
इन तकनीकी विकासों के साथ, BSNL अपने नेटवर्क को मजबूत करने और देशभर में उपयोगकर्ताओं को बेहतर और फास्ट कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। ऐसा करने से जाहिर है कि Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea को बड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।