Digit.in

पसंद आई थी Mirzapur में 'बीना त्रिपाठी' की अदाकारी, ये वेब-सीरीज, फिल्में भी हैं जबरदस्त, एक बार देखना तो जरूरी है!

Highlights

अगर आप इस वीकेंड पर अपने मनोरंजन के लिए कुछ खोज रहे हैं तो ये सही जगह है।

आज हम आपको पंचायत से लेकर मिर्जापुर तक वो सभी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं।

जिन वेब सीरीज को आपको अपनी Binge Watch List में देखना चाहिए, आइए इनके बारे में जानें।

पसंद आई थी Mirzapur में 'बीना त्रिपाठी' की अदाकारी, ये वेब-सीरीज, फिल्में भी हैं जबरदस्त, एक बार देखना तो जरूरी है!

इस वीकेंड पर आप अपने मनोरंजन के लिए एक दमदार वेब सीरीज को खोज रहे हैं तो एक नहीं हम आपको 7 वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, इन वेब सीरीज में आपको कॉमेडी से लेकर थ्रिल और एक्शन का भरपूर तड़का मिलने वाला है। एक ओर Panchayat के बनराकस की ओर से आपको हंसी के मारे में लोटपोट किया जा सकता है, दूसरी ओर आप मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी के रोल का भी आनंद ले सकते हैं। आप इन वेब सीरीज किन OTT पर आप देख सकते हैं, Netflix, Amazon Prime Video और ZEE5 के अलावा आपको कहाँ क्या मिलने वाला है, हम आपको यहाँ बताएंगे। आइए इन 7 वेब सीरीज के बारे में जानते हैं।

यह एक दमदार क्राइम ड्रामा है। इसमें आपको एक कस्बे में अपनी सत्ता के लिए लड़ने वाले दो गट नजर आने वाले हैं। इस सीरीज के किरदार भी आपको एक ही बार देखने के बाद याद हो जाने वाले हैं। इसमें आप Kaleen Bhaiya और उसके भाई गुड्डू और बबलू को देखने वाले हैं, जिन्होंने अपना क्राइम का एक साम्राज्य ही बनाया हुआ है। इस सीरीज को अगर आप देखना चाहते हैं तो आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

Panchayat एक दमदार कॉमेडी वेब सीरीज है जिसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज में आपको एक फुलेरा गाँव के प्रधान और उसके साथ सचिव जी की बेहतरीन कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा इस सीरीज का बनराकस और बिनोद भी आपको इस हफ्ते हंसी के मारे लोटपोट कर देने वाले हैं।

इस सीरीज को Sanjay Leela Bhansali की ओर से निर्मित किया गया है। इस सीरीज में आपको लाहोर की हीरामंडी नजर आने वाली, इसने ब्रिटिश हुमूकत के खिलाफ अपना एक अलग ही आंदोलन शुरू कर दिया था। यह कहानी भी आपको इस वीकेंड पर रोमांच से भर सकती है। Heeramandi को आप Netflix पर देख सकते हैं।

The Family Man भी एक दमदार एक्शन थ्रिलर कही जा सकती है। इस सीरीज में आप देखते हैं कि एक आम सा दिखने वाला Family Man किस तरह से देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ता है। आपको Family Man भी बेहद पसंद आने वाली है। इस सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

अगर इस सीरीज की बात करें तो इस सीरीज को भी भारत में बेहद सराहा गया और पसंद किया गया है। अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है तो आपको इसे अभी के अभी देख लेना चाहिए। इस सीरीज को आप Netflix पर देख सकते हैं। इसमें आपको Kota का नजारा देखने को मिलने वाला है, जो राजस्थान का एक कोचिंग हब है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles