BSNL ने स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च किया ‘Freedom 2.0’ ऑफर, सिर्फ 1 रुपये में डेटा, कॉलिंग और SMS सब!
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्राहकों के लिए ‘Freedom 2.0’ ऑफर की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत कंपनी ने नए SIM कार्ड और मोबाइल यूजर्स के लिए खास प्लान पेश किए हैं। BSNL के मुताबिक, 12 अगस्त से 12 सितंबर तक नया SIM कार्ड महज 1 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह जानकारी BSNL के आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट की गई।
Survey1 रुपये में BSNL SIM
Independence Day स्पेशल ऑफर के तहत नए ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में BSNL SIM कार्ड ले सकेंगे। नए कनेक्शन के साथ हर दिन 1GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इस कनेक्शन की वैलिडिटी 24 दिनों की होगी।
This Independence Day, why not start something better?
— BSNL India (@BSNLCorporate) August 12, 2026
Your first step towards a better connection is here.#BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity #IndependenceOffer #FRC1 @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/HObE4inHxD
2,399 रुपये वाला प्लान भी लॉन्च
BSNL ने मोबाइल यूजर्स के लिए 2,399 रुपये का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैलिडिटी है, जो 412 दिनों की है। यानी इसमें कंपनी एक साल से भी 47 दिन ज्यादा की वैलिडिटी दे रही है। यह ऑफर भी 12 सितंबर तक वैलिड रहने वाला है।
नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर पहले महीने फ्री सर्विस
BSNL ने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी ऑफर की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड के जो ग्राहक नया फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेते हैं, उन्हें पहले महीने की सर्विस फ्री मिलेगी। इसके बाद अगले तीन महीनों तक ग्राहकों को 100 रुपये की छूट दी जाएगी, जिसके बाद मासिक कीमत 399 रुपये होगी। पांचवें महीने से ग्राहकों को नियमित 499 रुपये वाला प्लान लेना होगा।
फिर आया 1 रुपये वाला प्लान
BSNL ने अपने चर्चित 1 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को दोबारा अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है। यह प्लान मुख्य रूप से उन नए ग्राहकों के लिए है जो नया BSNL सिम कार्ड खरीद रहे हैं वह इस प्लान को पहले रिचार्ज (FRC) के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस बार कंपनी ने इसके फायदों में थोड़ी कटौती की है। जहां पहले इस 1 रुपये वाले रिचार्ज में 30 दिनों के लिए 60GB डेटा मिलता था, वहीं अब नए बदलाव के बाद ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी और कुल 24GB डेटा ही दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Independence Day स्पेशल वीडियो बनाने के लिए 5 शानदार AI Prompts, अलग अंदाज़ में मनाएं आज़ादी का जश्न
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
