टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा के चलते ग्राहकों को कुछ अच्छे बेनेफिट भी ऑफर कर देती हैं। ऐसे बहुत से प्लान हैं जो आपको बेहद सस्ते दाम में मिल जाएंगे। आज हम एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के ऐसे ही प्लांस की बात कर रहे हैं। जबसे टैरिफ महंगे हुए हैं सिम को एक्टिव रखना भी मुश्किल पड़ गया है। ऐसे में हम कुछ सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बात करेंगे जिन्हें चुन कर आप महीने भर तक सिम को एक्टिव रख सकते हैं और इसके साथ ही आपको कुछ बढ़िया लाभ भी मिल जाएंगे।
वोडाफोन आइडिया का यह किफायती प्लान मात्र 99 रुपये में आता है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है और साथ ही 200MB डेटा भी ऑफर किया जाता है। इसके अलावा, लोकल व एसटीडी कॉलिंग के लिए आपको प्रति सेकंड 2.5 पैसा चार्ज देना होता है।
Jio Rs 119 Plan
जियो का 119 रुपये वाला प्लान 14 दिन की वैधता के साथ आता है। प्लान के अंदर हर रोज 1.5GB डेटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा, प्लान में JioCinema, Jio TV, JioSecurity और Jiocloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
बात करें एयरटेल की तो कंपनी इन तीनों में सबसे महंगा प्लान ऑफर कर रही है जो 155 रुपये की कीमत में आता है। हालांकि, इस प्लान में अच्छे बेनेफिट भी मिलते हैं। आप 24 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिनट, 1GB डेटा और 300 एसएमएस का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, ग्राहकों को विंक म्यूज़िक और फ्री हैलो ट्यून का लाभ भी मिलता है।