Vivo Y31T 5G vs Realme 16x 5G: 26 हज़ार वाले स्मार्टफोन्स की तुलना, जानें किसमें कितना दम

By

भारतीय बाजार में Vivo Y31T और Realme 16x मिड रेंज प्राइस सेगमेंट में आने वाले दो शानदार 5G स्मार्टफोन हैं, जिनकी शुरुआती कीमत बिल्कुल एक बराबर है। हालांकि, बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो यहां इन दोनों में काफी अंतर है और दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं, क्योंकि कोई डिस्प्ले के मामले में बेहतर है, तो किसी की परफॉर्मेंस बाज़ी मारती है। इतना ही नहीं कई और चीज़ें भी हैं जो इन्हें एक दूसरे से अलग करती हैं। ऐसे में अगर आप 25 से 30 हज़ार रुपये के बीच नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना बेहतर होगा कि आपकी ज़रूरत के हिसाब से कौन बेहतर है। यही स्पष्ट करने के लिए हमने यहां Vivo Y31T और Realme 16x की तुलना की है।

Vivo Y31T 5G vs Realme 16x 5G: डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo Y31T 5G में 6.75-इंच का HD+ LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1,608 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट, 1,250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करता है। फोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।

वहीं, Realme 16x 5G में 6.8-इंच का HD+ LCD पैनल मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है, जबकि टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक (HBM) है। फोन में 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसे IP65 रेटिंग के साथ MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिलता है।

बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट पसंद करने वालों के लिए Realme 16x बेहतर हो सकता है, जबकि ड्यूरिबिलिटी में Vivo Y31T की IP68 + IP69 रेटिंग आगे है।

Vivo Y31T 5G vs Realme 16x 5G: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo Y31T 5G में 4nm ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Vivo के OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।

Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है। इसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है। फोन Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए इसमें कंपनी का GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन दिया गया है। इसके अलावा, फोन में इन-हाउस Flux Engine भी मिलता है।

Vivo Y31T 5G vs Realme 16x 5G: कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y31T 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल Bokeh सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme 16x 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo Y31T 5G vs Realme 16x 5G: बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y31T 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo Y31T 5G vs Realme 16x 5G: भारत में कीमत

भारत में Vivo Y31T 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 29,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 34,999 रुपये में आता है।

वहीं, Realme 16x 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 30,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 2021 की ये क्राइम थ्रिलर कर देगी दिमाग सुन्न! 8 एपिसोड में मर्डर मिस्ट्री और खौफनाक रहस्य, IMDb 8

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By