तगड़े बैंक ऑफर के साथ कम कीमत में मिल रहे Vivo X80 Series के ये फोन, दोनों के बीच अंतर भी देखें

Highlights

Vivo X80 और Vivo X80 Pro की कीमत को कंपनी की ओर से कम कर दिया गया है?

Vivo के इन दोनों ही प्रीमियम फोन्स पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बेहतरीन बैंक ऑफर मिल रहे हैं।

बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद इन दोनों ही विवो फोन्स की कीमत कम हो जाती है।

वीवो कंपनी अपने प्रीमियम और स्टाइलिश स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर कौन से Vivo स्मार्टफोन पर आपको डिस्काउंट और ऑफर दिए जा रहे हैं। तो आपको बता देते है कि कंपनी के Vivo X80 स्मार्टफोन पर आपको बेहतरीन ऑफर इस समय मिल रहे हैं। कंपनी इस फोन पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। फोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। यह ऑफर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहाँ आप इस ऑफर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

5,000 रुपये की छूट के बाद इसकी कीमत घटकर 54,999 रुपये हो जाती है। अगर आप HDFC या ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 3500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इन दोनों ही ऑफर के बाद फोन की कीमत लगभग 8500 रुपये कम हो जाती है, यानि फोन को आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि यह ऑफर आपको एक लिमिटेड समय के लिए ही मिल रहा है। अब अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर Vivo X80 और Vivo X80 Pro स्मार्टफोन्स के बीच स्पेक्स और फीचर आदि का क्या अंतर है तो हम इसके बारे में आपको यहाँ जानकारी देने वाले हैं, वैसे भी आपको बता देते है कि Vivo X80 के साथ ही Vivo X80 Pro पर भी यह डिस्काउंट दिया जा रहा है, आप ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट में इसकी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। आइए अब जानते है कि आखिर इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के बीच क्या अंतर है।  

Vivo X80 vs Vivo X80 Pro कंपेरिजन

The vivo X80 and X80 Pro come in a Cosmic Black colour while the Vivo X80 comes in Urban Blue colour too.​

 

Vivo X80 स्पेसिफिकेशन (Vivo X80 specifications)

Vivo X80 में 6.7 इंच की फुल HD+AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और डिस्प्ले के सेंटर पर पंच-होल दिया गया है। फोन कोस्मिक ब्लैक और अर्बन ब्लू रंगों में आया है।  

स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 9000 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 12GB LPDDR5 रैम व 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का साथ दिया गया है। फोन एंडरोइड 12 (Android 12) पर आधारित Funtouch OS पर काम करता है।

X80 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसे OIS सपोर्ट दिया गया है। फोन में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा जिसे 2x ऑप्टिकल ज़ूम और गिम्बल स्टेबलाइज़ेशन सपोर्ट दिया जाएगा। रियर कैमरा से 60FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी मिल रही है जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Model

Vivo X80Vivo X80 Pro
Display6.78-inch, E5 AMOLED, FHD+, 120Hz, MEMC6.78-inch, E5 AMOLED LTPO2, QHD+, 1-120Hz, MEMC
Front Camera32MP within a central punch-hole cutout32MP within a central punch-hole cutout
Rear Cameras50MP (Sony IMX866, OIS)+ 12MP ultrawide+ 12MP (2x, 20x superzoom), Zeiss optics, Zeiss T* coating, V1+ ISP50MP (Samsung GNV, OIS)+ 48MP ultrawide+ 12MP (2x, gimbal)+ 8MP (periscope, 5x, 60x super zoom, OIS), Zeiss optics, Zeiss T* coating, V1+ ISP
SoftwareAndroid 12 with OriginOS Ocen (Funtouch OS 12 for global markets)Android 12 with OriginOS Ocean (Funtouch OS 12 for global markets)
ProcessorMediaTek Dimensity 9000Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1
MemoryLPDDR5 + UFS 3.1LPDDR5 + UFS 3.1
Battery4500mAh + 80W wired charging4700mAh + 80W wired charging, 50W wireless charging and 10W reverse wireless charging
Misc.USB-C 3.2 Gen 1, stereo speakers, 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.3, dual-band GPS, under-display fingerprint scannerIP68 dust and water resistance, USB-C 3.2 Gen 1, HiFi amp for Type-C headphones, stereo speakers, 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.2 (5.3 in Dimensity model), dual-band GPS, under-display ultrasonic fingerprint scanner

 

Vivo X80 Pro स्पेसिफिकेशन (Vivo X80 Pro specifications)

Vivo X80 Pro में 6.7 इंच की WQHD+ रेजोल्यूशन वाली 10-बिट AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो LTPO3 के साथ आता है और इसकी रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz तक सपोर्ट करती है। साथ ही फोन को HDR10+ प्लेबैक सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस में कर्व स्क्रीन दी गई है जिसके फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

डिवाइस को IP68 रेटिंग दी गई है जो डस्ट और वॉटर को इस तक पहुंचने से रोकती है। डिवाइस केवल एक कलर कॉस्मिक ब्लैक में आया है।

Vivo X80 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 12GB LPDDR5 रैम व 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का साथ दिया गया है। फोन एंडरोइड 12 (android 12) पर आधारित Funtouch OS 12 पर काम करता है।

Vivo X80 Pro के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसके साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 12MP टेलीफोटो कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम व गिम्बल OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा, 8MP पेरिस्कोप कैमरा 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आया है। रियर कैमरा से 60FPS पर 8K और 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है। Vivo X80 Pro में इन-स्क्रीन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है और डिवाइस में 4,700mAh की बैटरी मिल रही है जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है और इसे 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles