vivo X500 Pro Max vs OPPO Find X10 Pro Max: 200MP का धाकड़ कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, डिजाइन और प्राइस की तुलना

Highlights

vivo X500 Pro Max में 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा है।

OPPO Find X10 Pro Max में 200MP के तीन कैमरा हैं।

दोनों फोन में Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलता है।

अगर आपके पास अच्छे खासे पैसे हैं और आप Apple Ecosystem में नहीं जाना चाहते हैं तो एंड्रॉयड के पास भी बहुत से ऐसे दमदार ऑप्शन हैं जो आपका दिल जीत सकते हैं। इस समय बाजार में लगभग 2 लाख रुपये के आसपास की कीमत में धाकड़ कैमरा वाले दो फोन्स मिल रहे हैं। इनका कैमरा इतना दमदार है कि एक बार को प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी मार खा जाएँ। इन फोन्स को कैमरा का खिलाड़ी कहा जा सकता है। इन दोनों फोन्स के कैमरा के साथ आप दूर खड़े किसी व्यक्ति की सबसे साफ फोटो क्लिक कर सकते हैं, रात में जबरदस्त फोटोग्राफी कर सकते हैं और सबसे यूनीक वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ये दोनों फोन कौन से हैं। Vivo और Oppo की ओर से बाजार में इन दोनों फोन्स के कैमरा की सबसे ज्यादा चर्चा है। आज हम यहाँ इन दोनों ही फोन्स यानि Vivo के भी लॉन्च नहीं हुए Vivo X500 Pro Max की तुलना Oppo के Find X10 Pro Max से करने वाले हैं। यहाँ आप इन दोनों ही फोन्स के कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना करने वाले हैं। आइए इस तुलना के बाद आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है, जानते हैं।

vivo X500 Pro Max में ZEISS के साथ तैयार किया गया 200MP टेलीफोटो कैमरा है। वहीं, OPPO Find X10 Pro Max में मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो, तीनों ही कैमरे 200MP के हैं। जैसे कि आप जानते ही हैं कि Oppo का फोन इंडिया में खरीदने के लिए मिल रहा है, वहीं Vivo के Vivo X500 Pro Max 26 नवंबर को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। आइए जानते हैं कि लॉन्च के बाद यह क्या गुल खिलाता है।

vivo X500 Pro Max vs OPPO Find X10 Pro Max: स्पेक्स और फीचर्स की तुलना

कैमरा की तुलना

कैमरे से शुरुआत करें, तो OPPO Find X10 Pro Max को कंपनी एक 200MP प्राइमरी, 200MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया है। फोन में 3x ऑप्टिकल जूम, 10cm टेलीफोटो मैक्रो और अलग-अलग फोकल लेंथ पर हाई-रेजॉल्यूशन फोटो लेने की सुविधा है।

दूसरी तरफ vivo X500 Pro Max में 50MP मेन कैमरा के अलावा 200MP ZEISS APO टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। यहां vivo का सबसे दिलचस्प फीचर अलग से लगाया जाने वाला ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर है। इसके जरिए 400mm के बराबर फोकल लेंथ तक फोटोग्राफी की जा सकती है। यह सुविधा खासकर दूर मौजूद सब्जेक्ट, स्टेज परफॉर्मेंस या वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में उपयोगी हो सकती है।

डिस्प्ले और डिजाइन की तुलना

vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। OPPO Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जबकि कुछ गेम्स में 144Hz तक जा सकता है। यानी डिस्प्ले रेजॉल्यूशन और सामान्य रिफ्रेश रेट के मामले में vivo का पलड़ा भारी है। हालांकि, दोनों फोन की स्क्रीन प्रीमियम कैटेगरी की हैं और वीडियो देखने या गेमिंग के लिए तैयार की गई हैं।

परफॉर्मेंस की तुलना

दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर निर्मित है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI से जुड़े कामों के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, एक जैसा प्रोसेसर होने के बावजूद दोनों फोन की वास्तविक परफॉर्मेंस बिल्कुल समान हो, यह जरूरी नहीं है। कूलिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन से लंबे गेमिंग सेशन में अंतर आ सकता है।

सॉफ्टवेयर को देखा जाए तो vivo में Android 17 आधारित OriginOS 7 और OPPO में Android 17 आधारित ColorOS 17 मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग की तुलना

OPPO Find X10 Pro Max के भारतीय मॉडल में 8000mAh बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, vivo X500 Pro Max की भारतीय प्रमोशनल वेबसाइट पर 7800mAh बैटरी का जिक्र है। फोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।

भारत में कीमत की तुलना

OPPO Find X10 Pro Max भारत में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ 1,99,999 रुपये में उपलब्ध है। दूसरी तरफ vivo X500 Pro Max का इंडिया प्राइस अभी तक के लिए सामने नहीं आया है। हालांकि, 26 नवंबर को vivo X500 सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है, यहीं पर इसकी कीमत भी सामने आने वाली है। यूरोप की बात करें तो यहाँ vivo X500 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,599 यूरो रखी गई है, लेकिन इसे भारतीय प्राइस का आधार नहीं माना जा सकता है। यह देखना यहाँ पर दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इंडिया में इस फोन का क्या प्राइस होने वाला है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile