Upcoming Phones this week: Oppo के महारथी फोन के अलावा Lava के इस फोन की होगी धमाकेदार एंट्री

Upcoming Phones this week: Oppo के महारथी फोन के अलावा Lava के इस फोन की होगी धमाकेदार एंट्री

Upcoming Smartphones this week: इस हफ्ते बहुत से फोन्स का लॉन्च होने वाला है। Oppo अपने Oppo K14 को लॉन्च करने जा रहा है, इसके अलावा POCO का C85x भी एंट्री लेने को तैयार है। इतना ही नहीं। iQOO के Z11x के साथ साथ Xiaomi 17 Ultra और Lava Bold 2 का लॉन्च भी इस सप्ताह ही होने वाला है। आइए जानते हैं कि ये फोन्स किस किस दिन लॉन्च होने वाले हैं, इसके साथ ही इन फोन्स में किन स्पेक्स को जगह मिल सकती है। यहाँ हमने इन सभी फोन्स एक लिस्ट तैयार की है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि यह सभी लॉन्च 8 मार्च से 14 मार्च के बीच होने वाले हैं। इसका मतलब है कि अगर आज 9 मार्च को कोई फोन लॉन्च हो रहा है तो हमने उसे भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo K14 5G (9 मार्च को हो रही लॉन्चिंग)

Oppo K14 5G को इंडिया के बाजार में आज यानि 9 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। Oppo K14x के बाद कंपनी कंपनी इस फोन को लॉन्च करने वाली है। खासियत को देखें तो यह फोन अपनी 7000mAh की बड़ी बैटरी के लिए जाना जाने वाला है। यह 45W की फास्ट चार्जिंग के अलावा IP69 रेटिंग से भी लैस होने वाला है, फोन में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 का सपोर्ट भी इस फोन को एक दमदार फोन बना दे रहा है। फोन का लॉन्च आज 12PM पर होने वाला है। इसका मतलब है कि Oppo K14 5G के इंडिया प्राइस की डिटेल्स भी कुछ घंटों में मिल जाने वाली हैं।

POCO C85x 5G (10 मार्च को हो रही लॉन्चिंग)

POCO C85x स्मार्टफोन को 10 मार्च को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। अभी के लिए इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन भी एक 7000mAh की बैटरी से लैस होने वाला है, साथ ही फोन में एक 50MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल जाने वाला है। अभी इस फोन के प्राइस को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में यानि 10 मार्च के पहले ही इस डिटेल्स से पर्दा उठने की संभावना है, अगर लीक आदि से प्राइस की डिटेल्स सामने नहीं भी आती हैं, तो लॉन्च में केवल एक ही दिन बाकी है, ऐसे में ज्यादा इंतज़ार आपको इस फोन का करना नहीं होगा।

Xiaomi 17 Series (11 मार्च को हो रही लॉन्चिंग)

Xiaomi 17 का लॉन्च इंडिया के बाजार में 11 मार्च को होने जा रहा है। फोन अपनी दमदार परफॉरमेंस के साथ बाजार में जगह बनाने वाला है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 6300mAh की बैटरी 100W की चार्जिंग क्षमता के साथ मिल सकती है, फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है। फोन को कंपनी 50MP के मेन सेन्सर के साथ ही 50MP के ही फ्रन्ट कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। इस फोन में एक 6.3-इंच की OLED स्क्रीन भी होने वाली है। अभी के लिए प्राइस आदि को लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस फोन के स्पेक्स इस ओर इशारा कर रहे हैं कि फोन का प्राइस प्रीमियम सेगमेंट में जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra

Xiaomi 17 Ultra to launch soon

इस फोन का लॉन्च पिछले फोन के साथ ही होने वाला है, हालांकि, इसकी सबसे बड़ी खासियत 200MP का कैमरा होने वाला है, फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम भी मिलने वाला है। फोन में एक 6000mAh की बैटरी हो सकती है जो 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता से लैस होगी। इस फोन का प्राइस भी क्या होने वाला है, इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। हालांकि, बस दो दिन में यह फोन इंडिया में एंट्री मारेगा और उस समय आपको सबी डिटेल्स आसानी से मिल जाएंगी, यह भी की आप इस फोन को किस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे।

iQOO Z11x (12 मार्च को हो रही लॉन्चिंग)

iQOO अपने इस फोन को इंडिया के बाजार में 12 मार्च को लॉन्च करने वाला है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके अलावा फोन की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन में एक 7200mAh की बैटरी 44W की चार्जिंग क्षमता के साथ मिल सकती है। इस फोन में एक 50MP का डुअल कैमरा सेटअप और एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने वाला है। फोन को मजबूती देने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगी। अभी के लिए iQOO के इस फोन के इंडिया प्राइस को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Lava Bold 2 5G (13 मार्च को हो रही लॉन्चिंग)

Lava ने अपने इस फोन के लॉन्च के साथ साथ इसके प्राइस को भी पेश कर दिया है, इस फोन को कंपनी 13,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर होने वाला है। इस फोन में एक 50MP का रियर कैमरा सेटअप और एक 5000mAh की बैटरी 33W की चार्जिंग क्षमता के साथ मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: दिन हो या रात..अब जियो-एयरटेल (Jio-Airtel) पर करें अनलिमिटेड बातें, 160 रुपये भी नहीं है महीने का खर्च

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo