Upcoming Phones August 2025: Vivo V60 से लेकर Pixel 10 Series तक ये फोन्स होंगे जल्द लॉन्च, देखें फुल लिस्ट
August 2025 में कई नामी कंपनी अपने फोन्स को लॉन्च करने वाली हैं.
हमने एक लिस्ट भी तैयार की है जो आपको इन फोन्स के बारे में जानकारी देगी.
इस लिस्ट में Pixel 10 Series के फोन्स से लेकर Vivo V60 और अन्य बहुत से फोन्स शामिल हैं.
स्मार्टफोन बाजार के लिए अगस्त का महीने काफी आकर्षक और रोमांच से भरा होने वाला है. असल में इस महीने में कई कंपनी अपने फोन्स को लॉन्च करने वाली हैं. अगस्त 2025 में Google से लेकर Vivo और Samsung से लेकर Oppo जैसे नामी स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने फोन्स को लॉन्च करने वाले हैं. इस महीने प्रीमियम 5G स्मार्टफोन से लेकर कई दमदार मिड-रेंज फोन्स भी दस्तक देने वाले हैं. आइये अगस्त महीने में इन आगामी फोन्स के बारे में जानते हैं.
Google Pixel 10 Series
गूगल पिक्सेल 10 सीरीज को कंपनी की ओर से 20 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है. गूगल अपनी इस लाइनअप में Pixel 10, Pixel 10 Pro से लेकर Pixel 10 Pro XL और एक Pixel 10 Pro Fold यानी Foldable Google Phone को भी लौन्चं कर सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि Google Pixel 10 Series के स्टैण्डर्ड मॉडल में 6.3-इंच की डिस्प्ले हो सकती है, इसके अलावा Pro XL स्मार्टफोन में एक 6.8-इंच की डिस्प्ले को जगह दी जा सकती है.
वहीँ Pixel 10 pro Fold स्मार्टफोन को लेकर जानकारी आ रही है कि इस फोन में एक 6.4-इंच की कवर स्क्रीन के साथ साथ एक 8-इंच की मेन स्क्रीन भी हो सकती है. Google Pixel 10 Series में आपको 4700mAh से लेकर 5015mAh तक की बैटरी मिल सकती है. इसके अलावा अगर प्राइस को देखा जाये तो आधिकारिक तौर पर तो कुछ सामने आया है लेकिन Pixel 10 Series का प्राइस 79,999 रुपये से लेकर 1,79,999 रुपये तक हो सकता है.
Vivo V60
अगस्त के महीने में इन दो फोन्स को भी लॉन्च किया जाने वाला है. इन्हें लेकर काफी कुछ जानकारी टीजर आदि से भी सामने आ चुकी है. आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo V60 स्मार्टफ़ोन को 12 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि यह लॉन्च डेट कंपनी की ओर से नहीं आई है. इस फोन में एक 6.67-इंच की क्वाड-Curved AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आने वाली है. फोन में स्नेपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ साथ 6500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 90W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है. इसके अलावा फोन को 40000 रुपये के अंदर के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है.
Vivo Y400 5G
Vivo Y400 5G को देखते हैं तो यह फोन 4 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है. इसमें भी Vivo V60 के जैसे ही एक 6.67-इंचन के FHD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकती है. हालाँकि, फोन को स्नेपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाने वाला है. फोन में एक 6000mAh की बैटरी के साथ साथ 90W की फ़ास्ट चार्जिंग भी होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि फोन की कीमत 24,999 रुपये से लेकर 26,999 रुपये के आसपास तक मॉडल के हिसाब से हो सकती है.
Oppo K13 Turbo Series
Oppo की यह स्मार्टफोन सीरीज भी जल्द अगस्त महीने में ही लॉन्च हो सकती है. हालाँकि लॉन्च डेट को देखा जाये तो यह 15 और 20 अगस्त हो सकती है. ऐसा भी कह सकते है कि इन दिनों के बीच फोन कभी भी अगस्त में लॉन्च हो सकते हैं. Oppo K13 Turbo Series में कंपनी दो फोन्स Oppo K13 Turbo के साथ साथ Oppo K13 Turbo Pro को लॉन्च कर सकती है. इस फोन में एक 6.8-इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है. इतना ही नहीं इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर हो सकता है. हालाँकि, Pro मॉडल को कंपनी स्नेपड्रैगन 8s Gen 4 पर लॉन्च कर सकती है. Oppo K13 Turbo Series का प्राइस 25000 रुपये के आसपास हो सकता है.
Samsung Galaxy A17 5G
Samsung Galaxy A17 को भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन को लेकर एक सपोर्ट पेज को भी लाइव कर दिया गया है, सैमसंग के इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी हो सकती है. फोन में एक 50MP का कैमरा OIS के साथ दिया जा सकता है, इसके अलावा इस फोन में आपको एंड्राइड 15 का सपोर्ट भी मिल सकता है.