Top 5 Gaming Phones For BGMI: 20 हजार रुपए के अंदर ये धुरंधर फोंस देंगे फर्स्ट क्लास गेमिंग अनुभव, बिना रुकावट जमकर खेल सकेंगे BGMI

Top 5 Gaming Phones For BGMI: 20 हजार रुपए के अंदर ये धुरंधर फोंस देंगे फर्स्ट क्लास गेमिंग अनुभव, बिना रुकावट जमकर खेल सकेंगे BGMI
HIGHLIGHTS

BGMI को भारत में कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था लेकिन अब यह वापस आ गया है

BGMI खेलने के लिए कम्पैटिबल गेमिंग फोन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है

चलीए 20,000 रुपए के अंदर आने वाले 5 गेमिंग फोंस के बारे में जानते हैं

BGMI को भारत में कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था लेकिन अब यह वापस आ गया है। ये खबर आते ही गेमर्स इसे खेलने और यह जानने के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं कि यह गेम क्या नया लेकर आया है। 

BGMI काफी स्पीड वाला गेम है इसलिए इसे स्मूद तरीके से चलाने के लिए एक कम्पैटिबल गेमिंग फोन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यह सभी फोंस पर चलता है लेकिन कुछ फोंस में इसे खेलने पर इसकी स्पीड में कमी आ जाती है। तो चलीए 20,000 रुपए के अंदर आने वाले 5 ऐसे फोंस को देखते हैं जो BGMI खेलते समय बढ़िया परफॉरमेंस ऑफर करते हैं। 

यह भी पढ़ें: Steal Deal! Samsung का 50MP कैमरा वाला ये 5G हुआ बेहद सस्ता, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका, अभी लपक लें धांसू ऑफर

20,000 रुपए के अंदर ये 5 गेमिंग फोंस BGMI के लिए हैं बेस्ट:

1. Lava Agni 2

Lava Agni 2 5G

Lava Agni 2 में एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट दिया गया है और यह एंड्रॉइड 13 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल रही है।  

2. iQOO Z7

अगला फोन iQoo Z7 भी एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है लेकिन इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए स्मार्टफोन डायमेंसिटी 920 चिपसेट और 4500mAh बैटरी से लैस है। यह दो मेमोरी वेरिएंट्स में आता है जिनमें से एक 6GB + 128GB और दूसरा 8GB + 128GB है। 

यह भी पढ़ें: Vivo Upcoming Phone: DSLR की बैंड बजाने आ रहे Vivo के नए फोन, नया कैमरा यूजर्स को बना देगा दीवाना!

3. Vivo T2

गेमिंग फोंस के मामले में Vivo T2 भी एक बढ़िया ऑप्शन साबित होता है। यह फोन एमोलेड डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिवाइस क्वालसोम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4500mAh बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। 

4. Poco X4 Pro 5G

Poco X4 Pro 5G

अब लिस्ट का अगला फोन Poco X4 Pro 5G है जिसमें सूपर AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन मिलता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिप से लैस है और 5 मेमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें 5000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Top Vivo Phones Under 10K: स्टाइलिश डिजाइन से लेकर धांसू फोटोग्राफी तक हर फीचर जबरदस्त, देखें बेस्ट स्मार्टफोंस की पूरी लिस्ट

5. Realme 10 Pro 

Realme 10 Pro

रियलमी का यह फोन IPS LCD डिस्प्ले ऑफर करता है जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। चिपसेट के मामले में यह डिवाइस भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G के साथ आता है। यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स और 5000mAh बैटरी से लैस है जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo