Price Cut! शाओमी ने हमेशा के लिए घटा दी इन फोंस की कीमत, अब मिलेंगे इतने सस्ते

Price Cut! शाओमी ने हमेशा के लिए घटा दी इन फोंस की कीमत, अब मिलेंगे इतने सस्ते
HIGHLIGHTS

Xiaomi 12 Pro डिस्काउंट के बाद Rs. 44,999 में उपलब्ध है

Redmi K50i पिछले साल Rs. 25,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था

ये फोंस नई कीमतों के साथ Mi.com और Amazon.in पर उपलब्ध हैं

शाओमी ने भारत में अपने फ्लैगशिप Xiaomi 12 Pro और अपने रेडमी फोंस, Redmi K50i, Redmi Note 12 5G और Redmi 12C की कीमत में परमानेंट कटौती कर दी है। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में सीमित समय के लिए Xiaomi 12 Pro और Redmi K50i पर डिस्काउंट पेश किया था। 

यह भी पढ़ें: इस लिंक पर क्लिक करते ही WhatsApp आ जाएगा खतरे में! नया बग पूरे ऐप को कर रहा क्रैश, कैसे करें ठीक?

Xiaomi 12 Pro

इस साल की शुरुआत में Xiaomi 13 Pro के लॉन्च के बाद Xiaomi 12 Pro की कीमत में Rs. 10,000 की कटौती की गई थी जिसके बाद अब Rs. 5000 का और अधिक डिस्काउंट दिया गया है और अब यह स्मार्टफोन Rs. 44,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा Rs. 2,000 के बैंक डिस्काउंट के बाद आप Xiaomi 12 Pro को Rs. 42,999 में खरीद सकते हैं। यहाँ से खरीदें

Redmi K50i

Redmi K50i

Redmi K50i पिछले साल Rs. 25,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अप्रैल में टेम्परेरी डिस्काउंट के बाद यह स्मार्टफोन Rs. 22,999 में उपलब्ध कराया गया था लेकिन अब नए डिस्काउंट के बाद यह Rs. 20,999 में मिल रहा है। जबकि बैंक डिस्काउंट के बाद हैंडसेट की कीमत और भी घटकर Rs. 18,999 हो जाएगी। यहाँ से खरीदें

यह भी पढ़ें: Samsung के छक्के छुड़ाने आए दो नए धुरंधर फोल्डेबल स्मार्टफोंस, कीमत जानते ही उड़ जाएंगे होश

Redmi Note 12 5G

Redmi Note 12 5G इस साल की शुरुआत में Rs. 17,999 में लॉन्च हुआ था और अब इसे Rs. 1000 का डिस्काउंट मिला है जिसके बाद अब यह Rs. 16,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट के बाद स्मार्टफोन की कीमत और घटकर Rs. 14,999 हो जाती है। यहाँ से खरीदें

Redmi 12C

Redmi 12C

Redmi 12C मार्च में Rs. 8999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था और अब यह बैंक डिस्काउंट समेत Rs. 8,499 में उपलब्ध है। 

ये फोंस नई कीमतों के साथ Mi.com और Amazon.in पर उपलब्ध हैं। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo